अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Meloni Modi Selfie Viral: मेलोनी संग मोदी की खूबसूरत सेल्फी वायरल

On: May 20, 2026 8:39 AM
Follow Us:
Meloni Modi Selfie Viral
---Advertisement---

Meloni Modi Selfie Viral :प्रधानमंत्री मोदी UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे के बाद इटली पहुंच गए हैं। यहां रोम में उनका शानदार स्वागत किया गया औ यहां से उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। रोम में उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हुई, जो उनकी बहुत अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले भी दोनों सेल्फी वीडियो बनाकर चर्चा में आए थे। एक बार फिर दोनों का सेल्फी वाला अंदाज दिखा, जो खूब पसंद किया गया है।

प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपलोड की सेल्फी
बता दें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए एक सेल्फी क्लिक की। इस सेल्फी को उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया। साथ में एक कैप्शन भी दिया कि रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त! यही फोटो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी इटली के पहले आधिकारिक दौरे पर हैं और वे प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर इटली पहुंचे हैं और आज रात तक यहीं से वे भारत लौट जाएंगे।

पहले भी वायरल हुईं सेल्फी और वीडियो
बता दें कि अब से पहले साल 2023 में दुबई में हुए COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी-मेलोनी की एक सेल्फी वायरल हुई थी। Good friends at COP28 वाली सेल्फी वायरल की गई थी। इसके बाद साल 2024 में इटली के अपुलिया में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान ‘मेलोडी टीम की तरफ से हैलो’ वाले वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब इटली पहुंचने पर फिर से मोदी-मेलोनी की सेल्फी सामने आई है, जो भारतीय प्रधानमंत्री का शानदान स्वागत करते हुए क्लिक की गई।

दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होगी
बता दें कि एक दिवसीय दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और इटली प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और वैश्विक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरे से यूरोप में भारत की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत हो सकती है। इटली के साथ भारत की आर्थिक साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद है। भारत-इटली के संबंध और मजबूत हो सकते हैं। भारत और इटली के बीच कई समझौते भी हो सकते हैं, क्योंकि कई बिजनेसमैन उनके साथ दौरे पर गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply