Breaking News Today-राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, कई ट्रेनें प्रभावित
By Manoj Kumar
On: May 17, 2026 8:52 AM

---Advertisement---
Breaking News Today,-रतलाम: कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई। हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ। हादसे की खबर लगने के बाद कोटा रेल मंडल से राहत व बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। जिस कोच में आग लगी उसमें 68 यात्री सवार थे। वहीं कुछ सेकेंड में ही आग पूरे कोच में फैल गई। आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी, जिसके बाद ट्रेन रोकी गई और पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया।15 मिनट में खाली कराया कोच
जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया। फिलहाल दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया है। ट्रेन का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही कोटा मंडल के सीनियर अधिकारी और टेक्निकल स्टाफ भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।सभी यात्री सुरक्षित
पश्चिम रेलवे के कोटा डिवीजन ने जानकारी देते हुए बताया, “तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस संख्या 12431 के लूणी रिच्छा (एलएनआर) और विक्रमगढ़ आलोट (वीएमए) के बीच किलोमीटर 729/02 (लोको) और 728/14-16 (एसएलआर) पर डाउन दिशा में ट्रेन के बी-1 कोच (एसएलआर छोर के पास) में आग लग गई। प्रभावित कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट या हताहत नहीं हुआ। ”आग लगने के कारणों की चल रही जांच
रेलवे की तरफ से आगे बताया गया, “ऑक्यूपाइड हीट एयर कंडीशनिंग (ओएचई) आपूर्ति तुरंत काट दी गई। प्रभावित बी-1 कोच को रैक से अलग कर दिया गया। रेलवे कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। ट्रेन संख्या 12955 को महिदपुर रोड (एमईपी) पर रोक दिया गया है। यह सेक्शन जल्द ही खोल दिया जाएगा। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।”रोकी गई ये ट्रेनें
19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को शामगढ़ में रोका गया
12416 नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस को सुवासरा में रोका गया
05017 स्पेशल ट्रेन को नाथु खेड़ी में खड़ा किया गया
12472 स्वराज एक्प्रेस को शामगढ़ में रोका गया
22210 हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रस दुरंतो एक्सप्रेस को चौमहला में खड़ा किया गया है
01492 हजरत निजामुद्दीन- पुणे स्पेशन ट्रेन को मोड़क स्टेशन पर खड़ा किया
