अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत-नीदरलैंड के रिश्तों की एक अहम पहचान खेल भी है : पीएम मोदी

On: May 16, 2026 9:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी चार यूरोपीय दौरों पर हैं, जिसमें 16 मई को उन्होंने नीदरलैंड पहुंचने के बाद वहां पर उन्होंने जब भारतीय समुदाय को संबोधित किया तो इस दौरान पीएम मोदी ने ओलंपिक गेम्स की मेजबानी करने को लेकर और क्रिकेट को लेकर भी बात की। नीदरलैंड में पीएम मोदी वहां के राजा विलियम और क्वीन मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां पर काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने हेग में भारतीय प्रवासियों से एक छोटी मुलाकात करने के साथ उनको संबोधित भी किया, जिसमें पीएम मोदी ने खेल को लेकर भी बात की।

भारत-नीदरलैंड के रिश्तों की एक अहम पहचान खेल भी है
भारतीय प्रवासियों के साथ आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नीदरलैंड के रिश्तों को लेकर कहा कि इसकी एक अहम पहचान खेल भी है, जिसको लेकर काफी कम बात की जाती है। दोनों ही देश का खेल के क्षेत्र में काफी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ता है और लगातार काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम का उदाहरण दिया जिसमें हाल में इस साल की शुरुआत में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई भारतीय मूल के खिलाड़ी भी शामिल थे। पीएम मोदी ने आर्यन दत्त जैसे खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब भारतीय मूल के खिलाड़ी डच टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह हम सभी के लिए गर्व की बात होती है।

ओलंपिक की मेजबानी को लेकर भी पीएम मोदी ने कही बात
ओलंपिक गेम्स की मेजबानी को लेकर देश की तरफ से प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत बड़ी आकांक्षाओं से भरा है और निकट भविष्य में वह ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना चाहेगा और वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने का भी बड़ा सपना देखेगा। वहीं पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच खेलों के रिश्तों को लेकर अपने संबोधन में आगे कहा कि भारत की हॉकी को बेहतर बनाने में नीदरलैंड के कोचों का अहम योगदान रहा है। इस दौरान उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम के अच्छे प्रदर्शन में कोच सजोर्ड मारिजने की भूमिका की भी प्रशंसा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply