अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Prateek Yadav Death: भाई प्रतीक यादव के निधन पर क्या बोले अखिलेश यादव? हेल्थ पर किए चौंकाने वाले खुलासे

On: May 13, 2026 12:31 PM
Follow Us:
prateek-yadav.webp
---Advertisement---

Prateek Yadav Death : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने भाई प्रतीक और उसके निधन पर खुलकर बात भी की। प्रतीक को बुधवार सुबह करीब 6 बजे गंभीर हालत में लखनऊ के जिला अस्पताल में लाया गया था, जहां उन्हें पहली जांच में ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई के निधन की खबर मिलते अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

बिजनेस में नुकसान मेंटली डिस्टर्ब कर देता
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक यादव अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहता था। उसने 100 किलो से ज्यादा अपने वजन को कम करने के लिए बहुत मेहतन की थी। अब उसकी बॉडी देखने में काफी मजबूत, फिट और अच्छी थी, लेकिन अचानक पता नहीं क्या हुआ? प्रतीक का रियल एस्टेट का बहुत बड़ा बिजनेस था। वह अपने बिजनेस में काफी बिजी भी रहता था, लेकिन जब बिजनेस में नुकसान हो जाता है तो इंसान मानसिक रूप से परेशान हो ही जाता है।

2 महीने पहले ही हुई थी प्रतीक से मुलाकात
अखिलेश यादव ने बताया कि प्रतीक से वे करीब 2 महीने पहले मिले थे। तब उन्होंने प्रतीक को अपने बिजनेस पर ही फोकस करने की सलाह दी थी। बिजनेस को एक्सपैंड करने और आगे बढ़ाने के टिप्स भी दिए थे। प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था और मेरी बहुत इज्जत करता था। सभी के साथ उसके संबंध अच्छे थे। हमारा पूरा परिवार इस दुख की घड़ी में साथ खड़ा है। मामले में परिवार जो भी फैसला करेगा, उसी के अनुसार कानूनी रास्ते पर आगे बढ़ा जाएगा और अपडेट दिया जाएगा।

डिप्रेशन और फेफड़ों की बीमारी के शिकार
जांच में खुलासा हुआ है कि प्रतीक यादव डिप्रेशन के शिकार थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं प्रतीक फेफड़ों की बीमारी से भी जूझ रहे थे। हालांकि अभी तक परिवार या डॉक्टरों ने उनकी बीमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही उनकी मौत होने की वजह बताई गई है। पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सार्वजनिक होने का इंतजार है। रिपोर्ट जारी होने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply