Entertainment News : मुंबई/एंटरटेनमेंट डेस्क (रिपोर्ट: गिरजा शंकर अग्रवाल): मायानगरी मुंबई में एक बार फिर सितारों का मेला सजा और सिनेमा जगत की उभरती और स्थापित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले कलाकारों को सम्मान देने के लिए 4 मई 2026 को अंधेरी वेस्ट स्थित ‘क्लासिक रहेजा क्लब’ में ‘7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2026’ (Legend Dadasaheb Phalke Award) का भव्य आयोजन किया गया। इस शानदार सेरेमनी में प्रतिभाशाली अभिनेता शांतनु भामरे को ‘बेस्ट एक्टर’ (Best Actor) के प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया है।
पद्मश्री अनूप जलोटा के हाथों मिला सम्मान
यह विशाल अवार्ड सेरेमनी डॉ. कृष्णा चौहान और KCF (कृष्णा चौहान फाउंडेशन) द्वारा डॉ. चौहान के जन्मदिन के खास अवसर पर आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा जी ने शिरकत की।
अनूप जलोटा जी के कर कमलों द्वारा ही अभिनेता शांतनु भामरे को उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का यह बड़ा सम्मान प्रदान किया गया, जिसने समारोह की शोभा में चार चांद लगा दिए।
अवार्ड नाइट में इन हस्तियों ने की शिरकत
इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरों ने हिस्सा लिया।
समारोह में मशहूर संगीतकार दिलीप सेन, जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल और सिंगर तरन्नुम मलिक जैन सहित कई अन्य सेलिब्रिटीज उपस्थित रहे।
अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर शांतनु भामरे के साथ खूबसूरत मॉडल और एक्ट्रेस तारा खोडके (Tara Khodke) भी नजर आईं, जिन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
बता दें कि तारा खोडके इवेंट मैनेजमेंट का भी हिस्सा हैं और शांतनु भामरे के मार्गदर्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने लिए एक अच्छे ब्रेक की तलाश कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से जनसंपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से ही वे शांतनु भामरे के साथ इस इवेंट में पहुंची थीं।

