अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भांजे को भात पहनाने उन्नाव से आ रहे मामा समेत दो लोगों की सड़क हादसे में हुई मौंत

On: April 29, 2026 2:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भांजे को भात पहनाने उन्नाव से आ रहे मामा समेत दो लोगों की सड़क हादसे में हुई मौंत

बदायूं। बदायूं-दातागंज मार्ग स्थित डीएस डिग्री कॉलेज गुलड़िया भट्ठे के पास आज बुधवार तड़के सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बदायूं की ओर से आधा दर्जन सवारी भरकर दातागंज जा रहे ऑटो को अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार अवधेश 55 निवासी गांव पतारी जिला उन्नाव व एक अज्ञात की मौत हो गई।ऑटो में सवार अमन 16 मृतक अवधेश का भतीजा निवासी पतारी जिला उन्नाव गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोयंटमार्टम को भेजा।ऑटो सवार यात्री विमल कुमार निवासी नेता झुकसा थाना कोतवाली दातागंज ने बताया ऑटो में आधा दर्जन यात्री सवार थे।जिनमे दो की मौत हो गई,एक गंभीर है।

अवधेश अपने भांजे विक्की निवासी बीरमपुर (बदायूं) भात पहनाने जा रहे थे|आज बुधवार को मंडप कार्यक्रम और गुरुवार को भांजे की बारात गांव गढ़िया शाहपुर थाना हजरतपुर जानी है।मृतक की बहन सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है।शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि उक्त घटना मे दो की मौत हुई है।एक अभी अज्ञात हैं दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply