अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

RBI की बड़ी कार्रवाई, Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द

On: April 25, 2026 10:17 AM
Follow Us:
paytm
---Advertisement---

Paytm Payments Bank भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए Paytm Payments Bank Limited (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही नियमों की अनदेखी और ‘कम्प्लायंस’ संबंधी चिंताओं के बाद की गई है। स खबर के बाद करोड़ों पेटीएम यूजर्स के मन में डर है कि उनके पैसों और रोजाना के लेनदेन (UPI) का क्या होगा। लाइव मिंट की रिपोर्ट के आधार पर, यहां हर जरूरी सवाल का जवाब दिया गया है:

आपके Paytm Wallet में रखे पैसों का क्या होगा?
अगर आपके पेटीएम वॉलेट में अभी भी बैलेंस है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने वॉलेट में मौजूद राशि का इस्तेमाल तब तक कर सकते हैं जब तक वह खत्म न हो जाए। आप अब अपने वॉलेट में नया पैसा Add (टॉप-अप) नहीं कर पाएंगे। वॉलेट बैलेंस को जल्द से जल्द खर्च कर लें या अपने किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर लें।

क्या Paytm UPI काम करना बंद कर देगा?
नहीं, पेटीएम ऐप के जरिए होने वाला UPI लेनदेन काम करता रहेगा, लेकिन एक शर्त के साथ क‍ि अगर आपका UPI हैंडल @paytm है और वह पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़ा था, तो उसे किसी अन्य बैंक (जैसे SBI, HDFC, या ICICI) के साथ री-लिंक करना होगा।

Paytm Payments Bank खाते (Savings/Current) का क्या होगा?
जमा पर रोक: आप अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते में अब कोई भी नई राशि जमा नहीं कर पाएंगे। ब्याज और रिफंड: खाते में पहले से मौजूद बैलेंस पर ब्याज या कोई कैशबैक/रिफंड अभी भी क्रेडिट हो सकता है। आप अपना पूरा बैलेंस कभी भी निकाल सकते हैं या दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Fastag और NCMC कार्ड का क्या?
पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किए गए Fastag अब काम नहीं करेंगे। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे किसी अन्य बैंक से नया फास्टैग ले लें, क्योंकि पुराने फास्टैग में ‘टॉप-अप’ की सुविधा बंद हो गई है।

RBI ने क्यों लिया यह सख्त फैसला?
RBI के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहा था। बार-बार चेतावनी और समय दिए जाने के बावजूद, बैंक की ‘नो योर कस्टमर’ (KYC) प्रक्रियाओं और डेटा सुरक्षा में गंभीर कमियां पाई गईं। सिस्टम की शुद्धता बनाए रखने के लिए लाइसेंस रद्द करना अंतिम कदम था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply