एसडीएम न्यायालय के पेशकार आशु सक्सेना नहीं रहे
#पूर्णागिरि माता के दर्शन करने के उपरांत नीचे आते समय दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन#
“कछला गंगा घाट पर किया गया अंतिम संस्कार”
आशु सक्सेना के निधन से अधिवक्ताओं एवं उनके मिलने वालों मैं शोक की लहर
सहसवान ( बदायूं) मिलनसार मृदभासी चेहरे पर मुस्कान चिर परिचित अंदाज में बात करने वाले एसडीएम न्यायालय की पेशगार आशू सक्सेना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया आशु सक्सेना उत्तराखंड के टनकपुर में पूर्णागिरि माता के दर्शन करने सपरिवार गए थे दर्शन करने के उपरांत वापस में आते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जहां उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया आंसू सक्सेना 45 वर्ष के थे तथा डायबिटीज़ एवं हाइपरटेंशन के एक लंबे समय से मरीज थे उनका उपचार दिल्ली से चल रहा था।
आशु सक्सेना का व्यवहार मृदाभाषी था जो भी उनसे एक बार मिलता उनका मुरीद हो जाता है प्रत्येक व्यक्ति से हंसकर बात करना उनकी दिनचर्या में शामिल था एसडीएम के पेशकार होने के साथ-साथ पूर्व में एसडीएम के स्टेनो भी कई वर्ष सहसवान में रहे थे वर्तमान में भी वह एसडीएम के पेशकार के पद पर लगभग 3 वर्षों से थे। श्री सक्सेना सहसवान एसडीएम के पेशकार पद पर कार्य भार संभालने से पूर्व बिसौली एवं बिल्सी तहसील में भी एसडीएम के स्टेनो एवं पेशकार पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
एसडीएम के पेशकार आशु सक्सेना के निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं तथा उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई और उन्होंने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की की ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में उबरने की शक्ति प्रदान करें।