अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा 13 अप्रैल से, यात्रियों को मिलेगी राहत

On: April 11, 2026 4:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा 13 अप्रैल से, यात्रियों को मिलेगी राहत

बदायूं।जिले के हजारों यात्रियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा 13 अप्रैल से शुरू होने जा रही है।इस महत्वपूर्ण रेल सेवा का शुभारंभ दिन में 11 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा करेंगे। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

इस नई रेल सेवा के शुरू होने से बदायूं, कासगंज और बरेली क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती थी या लंबा सफर तय करना पड़ता था, लेकिन इस ट्रेन के संचालन से यात्रा सरल, सुलभ और समयबद्ध हो जाएगी।

रेलवे विभाग के अनुसार, यह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन कासगंज से प्रारंभ होकर बदायूं और बरेली होते हुए सीधे दिल्ली तक जाएगी। यह सेवा न केवल दैनिक यात्रियों के लिए उपयोगी होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत प्रदान करेगी।इस योजना को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से 24 मार्च को जारी आधिकारिक पत्र में इस सेवा को मंजूरी दी गई थी।यह स्वीकृति केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के 20 नवंबर 2025 को भेजे गए प्रस्ताव के संदर्भ में दी गई है। रेल मंत्रालय के इस निर्णय को क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुईं तैयारियां:-बदायूं रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्टेशन परिसर को सजाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है। कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।

समय सारिणी
कासगंज से दिल्ली (अप दिशा) : कासगंज से प्रस्थान : सुबह 2:50 बजे
बदायूं आगमन : सुबह 3:45 बजे (5 मिनट ठहराव)
बदायूं से प्रस्थान : सुबह 3:50 बजे रामगंगा ब्रिज: सुबह 4:35 बजे
बरेली जंक्शन आगमन : सुबह 4:45 बजे
बरेली से प्रस्थान : सुबह 4:55 बजे
दिल्ली आगमन : सुबह 10:20 बजे

दिल्ली से कासगंज (डाउन दिशा) : दिल्ली से प्रस्थान : शाम 4:35 बजे

बरेली आगमन : रात 9:50 बजे
बरेली से प्रस्थान : रात 10:00 बजे
बदायूं आगमन : रात 10:40 बजे (5 मिनट ठहराव)
बदायूं से प्रस्थान : रात 10:45 बजे कासगंज आगमन : रात 12:10 बजे
बदायूं से दिल्ली तक सीधी रेल सेवा की शुरूआत 13 अप्रैल को होगी।रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।इस ट्रेन के चलने से जिले के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। – बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply