Budaun News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव अहोरामई में आज मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार,गांव अहोरामई निवासी भरत सिंह के घर में मंगलवार सुबह अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
उस समय परिवार के सभी सदस्य मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरे का ताला लगाकर बाहर बरामदे में सो रहे थे।अचानक आग लगने की सूचना पर जब तक परिवार के लोग जागे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे में रखा।अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।परिवार के आनन-फानन घर से बाहर निकले।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।पीड़ित ने बताया कि देखते ही देखते पूरा सामान जलकर खाक हो गया।इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

