अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

entertainment news-न्यूज़ एंकरिंग से लेकर फिल्मों तक… नागपुर की उषा अमेसर ने मायानगरी में गाड़े सफलता के झंडे

On: March 30, 2026 8:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

entertainment news-मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल): “सपने वो नहीं जो सोते वक्त आते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।” पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के इस प्रेरक विचार को नागपुर की उभरती हुई अदाकारा उषा अमेसर ने अपने जीवन का मूलमंत्र बना लिया है। आज उषा फिल्मी दुनिया में मोहताज नहीं हैं। अभिनय के क्षेत्र में अपने संघर्ष और समर्पण के 7 साल पूरे कर चुकीं उषा लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और उन तमाम महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं, जो अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहती हैं।

’18 हार्ट बीट्स’ ने दिलाई राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई उनकी फिल्म “18 हार्ट बीट्स” (18 Heart Beats) ने दर्शकों और क्रिटिक्स की खूब वाहवाही लूटी है। इस शानदार फिल्म ने ISFFA के 6वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेकंड बेस्ट फीचर फिल्म’ का प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किया है। बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के बाद, उषा इन दिनों अपनी एक आगामी वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो जल्द ही एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

न्यूज़ एंकरिंग से लेकर मायानगरी तक का सफर

नागपुर में जन्मीं और पली-बढ़ीं उषा का बचपन से ही मायानगरी में अपना नाम रोशन करने का सपना था। जीवन के उतार-चढ़ाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते इस सपने को उड़ान भरने में थोड़ी देर जरूर हुई, लेकिन उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ।

अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उषा ने लगभग दो वर्षों तक एक स्थानीय न्यूज़ चैनल में न्यूज़ एंकर के रूप में भी काम किया। लेकिन, कैमरे के सामने खबरें पढ़ते हुए भी उनका दिल अभिनय की दुनिया के लिए ही धड़कता था। उनके करियर का टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्हें एक मशहूर एडवरटाइजिंग कंपनी के सब्जी मसाले के विज्ञापन में काम मिला। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इन प्रोजेक्ट्स में दिखा चुकी हैं अपनी अदाकारी का जलवा

निर्देशक मुश्ताक खान के साथ वेब सीरीज “इशास डायरी” से उनके करियर को असली रफ्तार मिली। उषा का पोर्टफोलियो बेहद प्रभावशाली है:

  • म्यूजिक एल्बम: 4 सिंधी, 3 छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी, हिंदी और पंजाबी म्यूजिक एल्बम (जैसे- ‘बिरहा दी कहानी’)।

  • फिल्में: इर्ष्या, ट्रू लव, जुग्गी, तेरी मेरी कहानी, द बैटल अनफोर्ट, दिल से रूह तक और 18 हार्ट बीट्स।

  • टेलीविजन: लोकप्रिय कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” (The Kapil Sharma Show) में भी उनकी शानदार झलक दर्शकों को देखने को मिली है।

  • मैगजीन कवर: अप्रैल 2025 में प्रतिष्ठित ‘गृह लक्ष्मी’ पत्रिका के कवर पेज पर भी उन्हें स्थान मिला।

महिलाओं के लिए उषा का खास संदेश

सामाजिक संस्थाओं द्वारा कई बार सम्मानित हो चुकीं उषा अमेसर अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और मित्रों को देती हैं। वह खास तौर पर महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश देते हुए कहती हैं, “हर महिला के अंदर एक खास प्रतिभा होती है। अगर आप घर संभाल सकती हैं, तो अपने सपनों को भी पूरा कर सकती हैं। शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन हौसले बड़े होने चाहिए।” उनका मानना है कि अगर आपमें टैलेंट है और मेहनत करने का जज्बा है, तो आपको मुंबई जाने की जरूरत नहीं होती, आपका काम खुद ही आपसे पहले मायानगरी पहुंच जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

J.P.T. प्रोडक्शन के ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स’ में बिखरेगा सितारों का जलवा, ‘तारक मेहता…’ फेम जॉनी मिशरुद्दीन शेख होंगे मुख्य अतिथि

Entertainment news-दूरदर्शन के नए शो में जलवा बिखेरेंगी मुंबई की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मित्तल और उनकी बेटी मुश्कान मित्तल

मुंबई में सजेगी सितारों की महफिल: ‘प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ में चीफ गेस्ट होंगे बॉलीवुड एक्टर शहज़ाद आर खान

Pride of Excellence Awards 2026-तारक मेहता…’ फेम कमल घीमीराय बढ़ाएंगे “प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026” की शान, होंगे VIP चीफ गेस्ट

Entertainment news-‘चाइल्ड किंग’ में रहस्यमयी ‘नीरा’ बनेंगी अभिनेत्री श्रीदीपा डे, कुकू FM के नए शो में लाएंगे बड़ा ट्विस्ट

Entertainment news-स्टिल फोटोग्राफर चंद्रप्रकाश मांझी को मिला ‘नारी शक्ति सम्मान’, चौथी बार रचा इतिहास

Leave a Reply

error: Content is protected !!