अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ujhani News: कालाबाजारी उजागर, दो सौ क्विंटल अनाज और चीनी के घपले के आरोप में कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज

On: March 29, 2026 7:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Ujhani News: कालाबाजारी उजागर, दो सौ क्विंटल अनाज और चीनी के घपले के आरोप में कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी। नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में अब्दुल्लागंज के राशन विक्रेता की दुकान में खाद्यान्न की जांच के दौरान कालाबाजारी का मामला उजागर हुआ है। करीब दो सौ क्विंटल अनाज और चीनी का घपला पकड़े जाने पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ब्लॉक क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज के राशन विक्रेता अमरकांत पुत्र रामसेवक की दुकान में खाद्यान्न के स्टॉक की जांच के लिए पूर्ति विभाग की टीम दो दिन पहले पहुंची। पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र पाल ने बताया कि जनवरी और फरवरी के वितरण के बाद करीब 59 क्विंटल गेहूं, 57 क्विंटल चावल, 58 क्विंटल बाजरा और 30 किलोग्राम चीनी होनी चाहिए थी।जांच में दुकान के अंदर महज आठ- नौ किलोग्राम बाजरा और 10 किलोग्राम चीनी बिखरी मिली।कोटेदार अमरकांत तो उन्हें मौके पर नहीं मिले, लेकिन उनके पिता और पत्नी ने पूर्ति निरीक्षक को बताया कि अनाज और चीनी इसी दुकान में रखी जाती है।

पूर्ति विभाग की टीम ने रजिस्टर से मिलान के बाद दुकान के अंदर से ई-पॉस मशीन, चार्जर, स्कैनर और इलेक्ट्रॉनिक कांटा कब्जे में ले लिया।वितरण से जुड़े उपकरण दूसरी कोटेदार प्रीती के हवाले कर दिए गए हैं। पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार अमरकांत के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। अचानक ही इस कार्रवाई से देहात क्षेत्र के कोटेदारों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।कुछ अन्य गांवों में भी राशन कम बांटे जाने की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रही हैं।

पिता और रिश्तेदार ने खोल कर दिखाई थी दुकान:-पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र पाल ने जांच के लिए मौके पर पहुंचने पर दुकान बंद पाए जाने का जिक्र किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कोटेदार से फोन पर संपर्क करने की कोशिश भी की गई।कोटेदार के पिता रामसेवक और उनके रिश्तेदार क्रिस ने ही दुकान के ताले खोलकर अफसरों को मौका मुआयना कराया था।कोटेदार के खिलाफ पिछले दिनों अधिकारियों से शिकायत की गई थी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!