अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अनुज को आखिरी विदाई देते पिता को जिसने भी देखा रो दिया

On: March 26, 2026 5:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

एक पिता नौजवान बेटे की चिता के पास बेटे की रशियन आर्मी की ड्रेस अपने हाथ में लेकर बैठा रहा और नम आंखों से बेटे को आखिरी विदाई दी। मामला हरियाणा के करनाल का है। यहां चौरा गांव के रहने वाले 21 वर्षीय अनुज का शव रूस से उनके गांव में पहुंचा। फिर आज उसका अंतिम संस्कार किया गया। तकरीबन 11 महीने पहले अपने और परिवार के सपने पूरे करने के लिए अनुज रूस पढ़ने के लिए गया था। परिवार का आरोप है कि एजेंट ने जबर्दस्ती उसे रशियन आर्मी ज्वाइन करवाई और फिर गोली लगने से हुई अनुज की मौत हो गई। आज गांव में शव पहुंचने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

10 दिन की ट्रेनिंग के बाद युद्ध में भेजा
अनुज एक मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखता था। उसके पिता मजदूरी किया करते थे। अपने घर के हालात ठीक करने के लिए स्टडी वीजा पर रूस में गया था, जहां एक एजेंट ने उसे पैसे का लालच देकर सेना में भर्ती करा दिया। केवल 10 दिन की ट्रेनिंग के बाद उसे युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया था।

अनुज के पिता ने क्या बताया?
अनुज के पिता विनोद शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष उनका बेटा रशिया पढ़ाई करने के लिए गया था। उसके बाद एजेंट ने रशियन आर्मी में भर्ती होने के लिए कहा था। उन्होंने कहा परिवार के लोगों ने मुझे अनुज की मौत की खबर को छुपा कर रखा था, मुझे कल शाम को ही अनुज की मौत के बारे में पता लगा था। पिता ने कहा पिछले कई दिनों से अनुज से हमारा संपर्क नहीं हुआ था। 14 अक्टूबर को उससे हमारी आखरी बार बात हुई थी। मेल के जरिए सूचना मिली कि अनुज की मौत गोली लगने से हुई है और मैसेज किया गया। उन्होंने वहां के एजेंट पर बहलाने फुसलाने पर चलने का भी आरोप लगाया।

रूस से भारतीय युवकों को सुरक्षित वापस लाने की अपील
अनुज के भाई रविंद्र ने कहा, हमें रूस से तीन चार दिन पहले एक मेल आया थी जिसमें लिखा हुआ था अनुज को गोली लगी है। उन्होंने बताया पिछले साल अनुज स्टडी वीजा पर रूस गया था। एजेंट के थ्रू उसे रशियन आर्मी में भर्ती कराया गया था। 13 अक्टूबर को उससे आखिरी बार बात हुई थी उसके बाद उसे कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने सरकार से अपील की जो भी बच्चे रूस गए हुए हैं उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाए।

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि अनुज काफी शांत स्वभाव का लड़का था। पिता मजदूरी किया करते थे, बेटा घर के हालात को ठीक करने के लिए रूस गया था। उन्होंने सरकार से अनुज जैसे और भी परिवार के बेटे वहां रूस में इस वक्त फंसे हुए हैं, उन्हें सकुशल वापस लाने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!