अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ज़हरीले सांप के डसने के बाद युवक की हालत गंभीर

On: August 30, 2026 8:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा (रहरा):-जानकारी के अनुसार गांव पथरा मुस्तकम निवासी जयप्रकाश पुत्र कुंवर पाल रविवार को गंगा में दूध चढ़ाने के लिए जा रहा था।निवासी एक युवक रविवार को गंगा में दूध चढ़ाने जाते समय जहरीले सांप के डसने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी।

परिजनों ने उसे तत्काल हसनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-स्नेक वेनम दिया। हालत में सुधार होने के बाद भी चिकित्सकों ने एहतियातन उसे बेहतर उपचार एवं निगरानी के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गंगा के समीप रास्ते में जलभराव होने के कारण उसने अपनी बाइक रास्ते में खड़ी कर दी और पैदल ही आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान जंगल के रास्ते से गुजरते समय अचानक उसका पैर एक जहरीले सांप पर पड़ गया। सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया।सांप के डसते ही जयप्रकाश की हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सरकारी एंबुलेंस की मदद से हसनपुर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया और एंटी-स्नेक वेनम दिया।

हसनपुर सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि जयप्रकाश को सांप के काटने के बाद अस्पताल लाया गया था। उसे आवश्यक उपचार के साथ एंटी-स्नेक वेनम दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। हालांकि, एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार और चिकित्सकीय निगरानी के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply