अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BCCI ने किया टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, इस देश के खिलाफ होंगे दो T20I मैच

On: March 21, 2026 2:08 PM
Follow Us:
India vs Pakistan T20 World Cup
---Advertisement---
BCCI Announced New Series : BCCI ने टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान का खुलासा कर दिया है. जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारत की भिड़ंत आयरलैंड से होगी. टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे से जुड़ी रिपोर्ट्स काफी समय से सामने आ रही थीं लेकिन अब BCCI ने आधिकारिक रूप से शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया कुल 2 टी20 मैचों की सीरीज में आयरिश टीम के खिलाफ उतरेगी.BCCI ने किया नई सीरीज का ऐलान IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल एकदम पैक रहने वाला है. वो इंग्लैंड, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज समेत अलग-अलग टीमों के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. इसी बीच BCCI ने इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है.BCCI ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि 26 और 28 जून को भारत और आयरलैंड के बीच टी20 मैचों का आयोजन होगा. यह कुल दो मुकाबलों की सीरीज रहने वाली है और फैंस तगड़े एक्शन की उम्मीद कर सकते हैं. BCCI ने बताया कि इन दोनों ही मुकाबलों का आयोजन बेलफास्ट में होगा और भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे फैंस लाइव एक्शन का आनंद ले सकते हैं.मैच क्रमांक टीमें जगह समय पहला T20I भारत vs आयरलैंड बेलफास्ट शाम 7:30 बजे (IST) दूसरा T20I भारत vs आयरलैंड बेलफास्ट शाम 7:30 बजे (IST)आयरलैंड के बाद इंग्लैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने के बाद इंग्लैंड का दौरा करने वाली है. आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच कुल 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय और 3 वनडे मैचों की श्रृंखला का आयोजन होने वाला है.टी20 सीरीज का शेड्यूल 1 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, पहला टी20 (चेस्टर-ले-स्ट्रीट) 4 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, दूसरा टी20, (मैनचेस्टर) 7 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, तीसरा टी20 (नॉटिंघम) 9 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, चौथा टी20 (ब्रिस्टल) 11 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, पांचवां टी20 (साउथेम्प्टन) वनडे सीरीज का शेड्यूल 14 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, पहला वनडे (बर्मिंघम) 16 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, दूसरा वनडे (कार्डिफ) 19 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, तीसरा वनडे (लॉर्ड्स)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!