अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IPL 2026 से पहले KKR के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 18 करोड़ का ‘मैच विनर’ हुआ फिट

On: March 20, 2026 10:35 AM
Follow Us:
IPL 2026
---Advertisement---

Matheesha Pathirana: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम और फैंस टेंशन में थे. दरअसल, उनके स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा के चोटिल होने के कारण IPL में हिस्सा लेने पर सवाल थे. मुस्तफिजुर रहमान भी IPL 2026 से बाहर हो गए थे, वहीं 18 करोड़ के मैच विनर माथीशा पथिराना भी चोटिल थे. KKR की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही थी लेकिन अब IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले उनके लिए खुशखबरी सामने आ रही है.

फिट हुए KKR का स्टार खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रीलंका के तेज गेंदबाज माथीशा पथिराना को चोट लगी थी. इसी वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. उनके IPL 2026 मिस करने की रिपोर्ट्स भी आई थी. बताया जा रहा था कि शायद पथिराना आधे से ज्यादा टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, अब KKR फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. 18 करोड़ का यह स्टार खिलाड़ी पहले मैच से ही उपलब्ध हो सकता है.

चोटिल होने के बाद पथिराना श्रीलंका में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे. IPL में खेलने के लिए उन्हें SLC से अनुमति की जरूरत थी. श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायके ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि माथीशा पथिराना का रिहैब पूरा हो गया है और वो फिट हैं. उन्हें IPL खेलने के लिए अनुमति दे दी गई है. दिसानायके ने कहा, ‘जहां तक मुझे पता है, पथिराना फिट हैं और हमने उन्हें IPL खेलने के लिए NOC दे दी है.’

टीम के साथ कब जुड़ेंगे पथिराना
माथीशा पथिराना को IPL 2026 ऑक्शन में KKR ने 18 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था. उनका लक्ष्य गेंदबाजी को मजबूत बनाना था. पथिराना पूरी तरह फिट हो गए हैं और ऐसे में सवाल यह है कि वो KKR टीम से कब जुड़ेंगे. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है. KKR इस मुकाबले के लिए 25 मार्च को मुंबई रवाना होगी. पथिराना श्रीलंका से सीधे मुंबई पहुंच सकते हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!