Badaun News: HPCL ऑफिसर हत्याकांड की जांच के लिए आज आ सकती है एसआईटी
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में गठित की गई एसआईटी आज सोमवार को जिले में आने की उम्मीद है। इस तीन सदस्यीय टीम में कमिश्नर बरेली भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी बरेली अजय साहनी व प्रदेश के अपर आयुक्त खाद कामता प्रसाद सिंह शामिल हैं।
12 मार्च को हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी ने शनिवार को जांच के लिए बरेली कमिश्नर के नेतृत्व में एसआईटी के गठन का आदेश दिया था।इसके बाद तीन सदस्यीय टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की जा रही है।एसआईटी की जांच में पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर जो भी लापरवाही हुई है।वह सामने आ सकती है।इस मामले में अब तक जहां थानाध्यक्ष मूसाझाग,एक दरोगा को निलंबित किया जा चुका है।
वहीं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह व सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार को हटाया जा चुका है।एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद कई और जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। जिस तरह से यह दिनदहाड़े वारदात हुई है।उससे पुलिस व प्रशासनिक लापरवाही सामने आ चुकी है।मृतकों के परिवारीजनों ने भी जिम्मेदार अफसरों पर समय से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।इसी तरह कई अन्य बातें भी घटना में सामने आ रहीं हैं।अब एसआईटी जांच के घटना के कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है।बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।पहले टीम के सभी सदस्य आपस में बैठक करेंगे।इसके बाद घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी।-अजय साहनी,डीआईजी,बरेली
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

