Amroha Jobs :अमरोहा | जॉब्स एवं एजुकेशन डेस्क अमरोहा जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बहुत बड़ा और शानदार अवसर सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, भारत और विदेशों में सुरक्षा प्रदान करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘SIS लिमिटेड’ (देहरादून) द्वारा जनपद में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर बंपर भर्तियां की जा रही हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत 13 मार्च से अमरोहा के 12 विभिन्न इंटर कॉलेजों में दो-दिवसीय रोजगार शिविर (Placement Camps) आयोजित किए जाएंगे, जहाँ सीधे युवाओं का चयन किया जाएगा।
क्या है शैक्षिक और शारीरिक योग्यता?
भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या ने बताया कि इन पदों पर आवेदन के लिए केवल ‘पुरुष’ उम्मीदवार ही पात्र होंगे। योग्यता के मापदंड इस प्रकार हैं:
आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच।
शैक्षिक योग्यता: सुरक्षा जवान के लिए कम से कम 10वीं (पास या फेल) और सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास होने के साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।
लम्बाई (Height): सुरक्षा जवान के लिए 168 सेमी और सुपरवाइजर के लिए 170 सेमी।
वजन और सीना: वजन 55 किग्रा से 90 किग्रा के बीच होना चाहिए। सीना बिना फुलाए 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी होना अनिवार्य है।
वेतन और शानदार सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 65 वर्ष की आयु तक स्थायी (Permanent) नौकरी दी जाएगी और उनकी तैनाती विभिन्न शहरों में सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं में की जाएगी:
वेतनमान: सुरक्षा जवान को ₹14,000 से ₹30,000 और सुपरवाइजर को ₹18,000 से ₹35,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
अन्य भत्ते व सुविधाएं: ईपीएफ (EPF), ईएसआई (ESI), सालाना बोनस, ग्रेच्युटी, आवश्यकता पड़ने पर लोन की सुविधा, पेंशन और विधवा पेंशन का लाभ मिलेगा।
बच्चों की पढ़ाई: कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई की सुविधा ‘द इंडियन पब्लिक स्कूल’ (The Indian Public School) में कराई जाएगी।
कैसे होगा चयन और कहाँ होगी ट्रेनिंग?
इच्छुक युवा अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक अपने नजदीकी शिविर में पहुँच सकते हैं। किसी भी ब्लॉक का अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक के शिविर में भाग ले सकता है।
शिविर में केवल चयनित युवकों का ही मौके पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
प्रोस्पेक्टस/पंजीकरण शुल्क के रूप में ₹350 (ऑनलाइन) जमा करने होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को एसआईएस (SIS) ट्रेनिंग सेंटर, देहरादून में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद उन्हें तैनाती दी जाएगी।
भर्ती शिविर का पूरा कार्यक्रम (स्थान और तिथियां):
13-14 मार्च: आदर्श इंटर कॉलेज, कुटी दौलत पुर
16-17 मार्च: अंबेडकर राजकीय इंटर कॉलेज, उंझारी
18-19 मार्च: ए.के.जी. इंटर कॉलेज, जलालपुर घना
20-21 मार्च: दयानंद इंटर कॉलेज, सैदनंगली
23-24 मार्च: भगवत सरन इंटर कॉलेज, जोया
25-26 मार्च: यश पब्लिक इंटर कॉलेज, गजरौला
27-28 मार्च: ग्रामोदय इंटर कॉलेज, गंगेश्वरी
30-31 मार्च: राजकीय इंटर कॉलेज, बांसका कला
01-02 अप्रैल: किसान इंटर कॉलेज, तहारपुर
03-04 अप्रैल: राजकीय इंटर कॉलेज, अमरोहा
06-07 अप्रैल: पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, बुढनपुर
08-09 अप्रैल: शिव इंटर कॉलेज, गजरौला
10-11 अप्रैल: अब्दुल करीम खान इंटर कॉलेज, अमरोहा
(विशेष जानकारी के लिए युवा, भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या से उनके मोबाइल नंबर 9592903771 पर या कंपनी के फेसबुक पेज JobsAtSISIndia पर संपर्क कर सकते हैं।)

