अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

weather-update-अगल 48 घंटों में इन जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट

On: March 3, 2026 5:45 PM
Follow Us:
weather-update
---Advertisement---

weather-update-मौसम विभाग के अनुसार, अब उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा मुसीबत बढ़ाने वाली है. इस बारिश के चलते सुबह के समय ठंड बढ़ जाएगी. वहीं, IMD ने पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के 3 राज्यों और दक्षिण भारत के दो राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश के कारण लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, तेलंगाना और कर्नाटक जिले में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली, गरज और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

26 फरवरी को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में और 26 फरवरी को तेलंगाना में भी यही संभावना है. 26 और 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में 27 और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान
दिल्ली में कल बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. दोपहर में गर्मी का ऐहसास होगा. हालांकि सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी. इस दौरान दिल्ली के AQI में भी बदलाव देखने को मिलेगा. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. लेकिन कई जिलों में तापमान चढ़ने वाला है. वहीं, IMD के अनुसार, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, इटावा, मैनपुर, मथुरा, अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर शामिल है. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

बिहार में कल साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में कल मौसम साफ रहेगा. बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है. वहीं, अब बिहार में गर्मी का रौद्र रूप दिखने वाला है. आईएमडी के अनुसार, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जमुई और जहानाबाद में भी गर्मी बढ़ेगी और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?
हिमाचल प्रदेश में भी 27 और 28 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी ने बिलासपुर, मंडी, शिमला, सोलन और कांगड़ा जिले में बारिश की संभावना जताई है. वहीं, मनाली के आस-पास के क्षेत्र में ऊंचाई वाले भाग में बर्फबारी की संभावना है. मनाली में कल अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड़ में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में 27 फरवरी को मौसम बिगड़ने वाला है. आईएमडी के मुताबिक 27 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्र प्रयाग, टिहरी और पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है. देहरादून में कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?
राजस्थान में 4 मार्च के बाद भीषण गर्मी दस्तक दे सकती है. आईएमडी के अनुसार, राजस्थान में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. IMD ने अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानरे, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, गंगापुर सिटी, जैसलमेर, शाहपुर में गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की है. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?
मध्य प्रदेश में इस सप्ताह मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन कई जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है. वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, इंदौर, रतलाम, बालाघाट, छिंदवाड़ा, रीवा, मुरैना, भिंड और बैतूल में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. भोपाल में 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि, 15 मार्च के बाद से राज्य में बारिश की स्थिति बन सकती है.

तमिलनाडु में कैसा रहेगा कल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और आस-पास के कई जिलों में 1 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने नई जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन समुद्र से आ रही नमी के कारण मौसम में हलचल बनी हुई है.

इसके चलते दक्षिणी तमिलनाडु और उत्तरी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, धर्मपुरी, कृष्णागिरि, सलेम, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट जिलों में भी गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है.

उत्तर भारत के 19 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
उत्तर भारत में भले ठंड का असर खत्म हो गया हो लेकिन यूपी, हिमाचल और पंजाब में कोहरा लोगों को अभी भी परेशान करने वाला है. IMD के अनुसार, यूपी के कुशीनगर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या और महाराजगंज जिले शामिल हैं. इसके अलावा हिमाचल के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा,कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, गुरदासपुर, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना शामिल हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!