अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ciram news-एक्ट्रेस ने प्रेमी के साथ मिलकर लिव-इन पार्टनर की हत्या

On: March 3, 2026 11:08 AM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

ciram news-बेंगलुरु में एक शख्स की इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसकी पार्टनर किसी और से शादी करना चाहती थी. पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस उर्मिला उर्फ ​​बिंदु समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक्ट्रेस उर्मिला ने ‘भजरंगी’, ‘पुलिस क्वार्टर’ और ‘कालभैरव’ जैसी कन्नड़ फिल्मों में छोटे रोल किए हैं.

पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस बिंदु, मोहन राव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इस बीच बिंदू ने विनय से शादी करने का फैसला कर लिया. फिर दोनों ने मोहन राव को मारने साजिश बनाई.

साजिश के तहत जिस घर में वे रहते थे, वहां 18 फरवरी को पार्टी की गई. पार्टी में शराब पीने के बाद, घर के अंदर मोहन पर हमला करके हत्या कर दी गई. शक है कि विनय ने अपने दोस्त धनुष की मदद से मोहन पर कई बार चाकू से वार किया. जब मोहन ने चिल्लाना शुरू किया तो बिंदु ने उसके मुंह और नाक पर टेप बांध दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए.

बताया जा रहा है कि मोहन की मौत दम घुटने और चोटों के कारण हुई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

लाश 12 दिनों तक घर में सड़ती रही. जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने वहां पहुंचकर देखा तो इसका खुलासा हुआ. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!