अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Suryakumar Yadav : हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक

On: February 23, 2026 8:52 AM
Follow Us:
Suryakumar Yadav
---Advertisement---

Suryakumar Yadav: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. लगातार 4 जीत के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच पर चर्चा की और अपनी कमी के भी बारे में बात की. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरीके से फ्लॉप हो गए.

सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव ने हार के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मैच के बाद कहा “शुरुआत में हम खेल में बने रहे. शुरुआत में हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. 7 से 15 ओवर तक उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और फिर हमने वापसी की. गेंदबाजी अच्छी रही लेकिन बल्लेबाजी और बेहतर हो सकती थी. कभी-कभी आपको सोचना पड़ता है कि आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते लेकिन हार सकते हैं. हमें जिस तरह की साझेदारियों की जरूरत थी, वैसी नहीं बन पाईं. खेल का हिस्सा है. हम इससे सीखेंगे. संभलकर खेलेंगे और वापसी करेंगे.

सूर्या ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि खराब बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के सामने हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. भारत को अब आगामी 2 मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी.

ऐसा था मैच का हाल
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187/7 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवर में 111 रनों पर ही सिमट गई. भारत की ओर से कोई भी मुख्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. ईशान किशन 0, अभिषेक शर्मा 15, तिलक वर्मा 1, सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हुए. सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाए. उन्होंने 37 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!