How-to-reduce-gas-सुबह के समय में गैस बनना एक आम बात है। कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। पेट में गैस बनने की वजह से हर वक्त भारीपन महसूस होता है। इसकी वजह से लोगों को पूरा दिन भी बिगड़ जाता है। ऐसे में पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन रोजाना दवाओं का सेवन करने से हमारे लीवर और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में किचन में रखी कुछ चीजों की मदद से आप गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको गैस की समस्या से छुटकारा पाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. गुनगुना पानी और नींबू
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र को ‘वेक-अप कॉल’ देने जैसा है। इसमें आधा नींबू निचोड़ने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और एसिडिटी कम होती है।
2. अदरक की चाय या टुकड़ा
अदरक में जिंजरोल (Gingerol) होता है जो पाचन को तेज करता है। इसके लिए एक छोटा टुकड़ा अदरक चबाएं या पानी में उबालकर अदरक वाली काली चाय पिएं। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है।
3. अजवाइन और काला नमक
गैस के लिए यह सबसे पुराना और असरदार नुस्खा है। अजवाइन में मौजूद ‘थायमोल’ पाचक रसों को सक्रिय करता है। इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन को चुटकी भर काले नमक के साथ गुनगुने पानी से लें।
4. जीरा पानी
जीरा लार ग्रंथियों को उत्तेजित करता है और बेहतर पाचन में मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए रात को एक चम्मच जीरा पानी में भिगो दें, सुबह इसे उबालकर छान लें और चाय की तरह पिएं।
5. हींग का पानी
अगर गैस की वजह से पेट में तेज दर्द हो रहा हो, तो हींग रामबाण है। एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं या हींग का पेस्ट बनाकर नाभि के आसपास लगाएं।

