*बदायूं जनपद के पांच थाना क्षेत्र से 3 दिन में दो बालिग तीन नाबालिक सहित पांच युवतियां हुई फरार*
#एक अज्ञात चार अलग-अलग थाना क्षेत्र में पांच रिपोर्ट दर्ज#
“परिजन परेशान रोते रोते बुरा हाल पुत्री के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए, इसके लिए चिंतित,भयभीत”
*पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही का दिया आश्वासन, पीड़ित परिजनों को शीघ्र ही बरामदगी का दिया आश्वासन*


बदायूं : बदायूं जनपद के थाना क्षेत्र सहसवान, इस्लामनगर, मुजरिया, कुंवर गांव,उघैती से दो बालिग तीन नाबालिक युवतियां अपने-अपने घरों से परिजनों को सता छोड़कर प्रेमियों के साथ रफू चक्कर हो गई पीड़ित परिजनो का रोते-रोते बुरा हाल है और उन्होंने थाना कोतवालियों में अलग-अलग मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुत्री को तत्काल बरामद किए जाने तथा दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की थाना प्रभारी से गुहार लगाई है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को बताया उसकी पुत्री खेत पर पशुओं के लिए चार लाइन में गई थी जो देर रात तक वापस नहीं आई पता चला कि उसे सुनील दत्त पुत्र कन्हैयालाल उसका पिता का नहीं लाल पुत्र ब्रिज किशोर उसके भाई मनोज व मुनीश उसकी पुत्री को प्रेम जाल में फंसा कर एक राय होकर कहीं ले गए पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 65 धारा 137/2,351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है! थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने बताया उसकी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री जो कक्षा हाई स्कूल की छात्रा है को थाना क्षेत्र के ही ग्राम निवासी बृजेश पुत्र कृष्णपाल बहला फुसलाकर कहीं ले गया पुलिस ने अपना संख्या 18 धारा 87 137/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है थाना कुंवर गांव क्षेत्र के ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री घर में सो रही थी सुबह 5:00 बजे जब आंख खुली तो उसकी पुत्री बिस्तर पर नहीं थी पूछताछ करने पर पता चला कि उसे रिश्तेदारी में आया हुआ नंदू पुत्र अशोक निवासी कनोंऊविंडो थाना म्याऊं अपने साथ ले गया पीड़ित पिता ने आरोपी के विरुद्ध अपराध संख्या 20 धारा 87 के अंतर्गत मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई वहीं थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम निवासिनी पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री दोपहर 1:00 बजे के लगभग कहीं चली गई है उसके बारे में पता नहीं चल रहा है वह शहर में ही किराए के मकान में रहती है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 29 धारा 137/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।। थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम निवासिनी एक पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री कमरे में सो रही थी 3:00 बजे के लगभग उसे रंजीत पुत्र कुमारपाल अपने साथी जोगिंदर पुत्र मोहन की मदद से घर से बहला फुसला कर ले गया पुलिस ने माता के प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 24 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है पुलिस में अलग-अलग थाना क्षेत्र में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर फरार हुई युवतियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

