अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Motorola का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन की कीमत में भारी कटौती

On: February 14, 2026 8:28 PM
Follow Us:
Motorola
---Advertisement---

Motorola के हाल में लॉन्च हुए बजट 5G फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में मोटोरोला का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसे पिछले साल नवंबर में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। मोटोरोला के इस फोन पर कौन से ऑफर मिल रहे हैं,

Motorola G57 Power 5G पर ऑफर

मोटोरोला का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 14,999 रुपये में आता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में फोन की खरीद पर 700 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से इस फोन को 13,299 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। EMI ऑफर की बात करें तो यह बजट फोन 683 रुपये की शुरुआती EMI में मिलेगा।

Motorola G57 Power के फीचर्स

मोटोरोला का यह बजट फोन मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। फोन में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए प्रीमियम कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलेगा। इसके अलावा यह फोन IP64 रेटेड है यानी पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Motorola G57 Power 5G फीचर्स

  • डिस्प्ले 6.72 इंच, LCD, 120Hz
  • प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4
  • स्टोरेज 8GB, 128GB
  • बैटरी 7000mAh, 45W
  • कैमरा 50MP + 8MP, 8MP
  • OS Android 16

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!