अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bareilly Honey Trap Case : मीठी-मीठी बातें करके वसूले 10 लाख, ऐसी खुली पोल

On: February 14, 2026 7:29 PM
Follow Us:
Bareilly Honey Trap Case
---Advertisement---

Bareilly Honey Trap Case : यूपी में बरेली के प्रेमनगर थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये वसूलने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने एक युवक से करीब 10 लाख रुपये की वसूली की। इसके बाद भी वह 12 लाख रुपये की और मांग करने लगी। इसके बाद केस का खुलासा हुआ तो सब चौंक गए। जानें बरेली में हनीट्रैप का ये पूरा मामला क्या है।

हनीट्रैप में फंसाकर दी केस दर्ज कराने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, इन्द्रानगर के रहने वाले शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला की तरफ से उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर संबंध स्थापित किए गए। बाद में उनके खिलाफ दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये की मांग की गई।

10 लाख लेने के बाद रखी और 12 लाख की डिमांड
आरोप है कि महिला पहले ही उनसे 10 लाख रुपये वसूल चुकी थी। बाद में दोबारा मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला पूजा को गिरफ्तार कर लिया।

मेलजोल बढ़ाकर यूं शख्स को फंसाया
पुलिस पूछताछ के वक्त महिला ने बताया कि उसका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है और वह अपनी दो छोटी लड़कियों के साथ अलग रह रही है। उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। इस बीच, उसकी मुलाकात एक शख्स से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा और महिला को खर्च के लिए पैसे मिलने लगे।

लालच में आकर दर्ज कराई झूठी शिकायत
इसी दौरान लालच में आकर महिला ने शख्स के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई और समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद दोबारा 12 लाख रुपये की मांग की गई। फिर रुपये न देने पर उसने शख्स को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

महिला ने कबूला अपना गुनाह
पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पकड़ी गई महिला के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस की तरफ से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करके महिला को कोर्ट में पेश किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-हसनपुर में DM का डबल इंस्पेक्शन – स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई

Sambhal News-: बुर्के में ‘कांवड़’ लेकर निकली तमन्ना, संभल में हुआ ऐसा स्वागत कि दुनिया देखती रह गई! 

Sahaswan news :-नगर पालिका परिषद सहसवान के सेवानिवृत्त लेखाकार विनय बाबू 80 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के चलते हुए हुआ निधन*

Sahaswan news :- आरटीआई एक्टिविस्ट आर्यद्र पाल सिंह की 95 वर्षीय दादी का हुआ निधन

Sahaswan news :- यूपीआई से किया पेमेंट,फर्जी मैसेज दिखा कर दुकानदार को किया गुमराह करने का किया प्रयास हुआ बिफल

Sahaswan news :- दंपति भतीजे की शादी में गया था बाहर ,अज्ञात चोर पशुशाला के पास से दीवार बांधकर घर में घुसे, एक लाख के जेवर नगदी लेकर हुए रफूचक्कर

Leave a Reply

error: Content is protected !!