*खेत में शौच को गई वालिग युवती से दिनदहाड़े एक युवक ने बलात्कार करने का किया प्रयास, युवक प्रयास में हुआ विफल*
#युवती के शोर मचाए जाने पर आरोपी मारपीट गाली गलौज करने के उपरांत जाम से मार देने की धमकी देकर भागा#
*युवती के भाई ने ग्राम के ही एक आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी*
:पुलिस ने युवती का कराया चिकित्सा की परीक्षण:

सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित भाई ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन 12:00 बजे की लगभग गांव के निकट सरसों के खेत में शौच करने के लिए गई थी जहां आदेश पुत्र रूम सिंह ने उसे अकेला देखकर युवती को अपनी हवस का शिकार बनाने का जैसे ही प्रयास किया युवती ने शोर मचाना प्रारंभ कर दिया शोर सुनकर पहुंचे परिजनों तथा ग्रामीणों को देखकर आरोपी युवती के साथ मारपीट गाली गलौज तथा जान से मार देने की धमकी देखकर भाग गया।
पीड़ित भाई के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया है तथा आरोपी की तलाश प्रारंभ करदी है।

