मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल)
बॉलीवुड में कमबैक की मिसाल पेश कर रही हैं एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर शालिनी आनंद। उन्होंने खुद खुलासा किया है कि इस साल वो 3 बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं! लेकिन अभी इन फिल्मों के नाम बताने से उन्होंने साफ मना कर दिया। शूटिंग अप्रैल महीने से शुरू होगी और मुहूर्त के समय ही इन फिल्मों और वेब सीरीज के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
शालिनी ने कहा कि ये 3 फिल्में और 4 वेब सीरीज हैं, जिनमें उनकी एक्टिंग बिल्कुल अलग और नई होगी। दर्शकों ने आज तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। उन्होंने दर्शकों से वादा किया है कि ये प्रोजेक्ट्स उन्हें हैरान कर देंगे।
फैमिली की वजह से कम काम, अब नए अवतार में वापसी शालिनी ने बताया कि परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से उन्होंने पिछले कुछ सालों में ज्यादा काम नहीं किया। लेकिन अब वो एकदम नए लुक और नए अंदाज में वापस आ रही हैं। जहां तक जानकारी मिली है, ये सभी फिल्में और वेब सीरीज उनके अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही हैं।
पिछले कई महीनों से उन्हें काम करने नहीं दिया जा रहा था। कहीं न कहीं उनकी कामयाबी से कुछ लोग जल-भुन रहे हैं। शालिनी ने महज तीन सालों में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो कुछ लोग दस सालों में भी नहीं कर पाए। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।
शालिनी आनंद ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि काम करने की कोई उम्र नहीं होती। मेहनत और लगन से हर उम्र में कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उनके फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अप्रैल से शुरू होने वाली इन शूटिंग्स में क्या कमाल दिखाती हैं वो।
ये कमबैक न सिर्फ उनकी फैन्स के लिए बल्कि पूरे इंडस्ट्री के लिए इंस्पिरेशन है। शालिनी आनंद जैसे टैलेंटेड लोगों की वापसी से बॉलीवुड में नई ऊर्जा आएगी। अभी नामों का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन उत्सुकता चरम पर है। क्या ये प्रोजेक्ट्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे? समय बताएगा।

