अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-गूगल पर सर्च कर के बेरहमी से हत्या, जानें पूरा मामला

On: February 10, 2026 10:13 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

UP News-कौशाम्बी-उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में युवक की शादी में बाधा बन रही प्रेमिका की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि आरोपी युवक ने पहले गूगल पर सर्च किया की शादी में बाधा बन रही महिला को रास्ते से कैसे हटाया जाए और बाद में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी महिला के शव रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये घटना सैनी थाना क्षेत्र के परसीपुर जीव के पास स्थित रेलवे ट्रैक की है। यहां 7 फरवरी को रेलवे कंट्रोल रूम से सैनी थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत एक्शन पर आई और मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करने की कार्रवाई शुरू की। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की शव की शिनाख्त मोहम्मदपुर पाइंस थाना क्षेत्र के हिसाबबाद की रहने वाली उर्मिला देवी के रूप में हुई।

गूगल पर सर्च किया तरीका
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक, महिला के पति की मौत काफी साल पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद जवाई पड़री का रहने वाले दिनेश का संपर्क मृतक महिला उर्मिला देवी से हो गया। इस दौरान दोनों प्यार मोहब्बत से एक साथ रहने लगे। कुछ दिन पहले दिनेश की शादी कहीं तय हो गई थी। जब यह बात महिला को पता चली तो महिला शादी के बीच में बाधा बनने लगी। आरोपी ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद आरोपी दिनेश ने अपने रिश्तेदार रंजीत कुमार से मिलकर महिला की हत्या का प्लान बनाया। इस दौरान दोनों ने गूगल पर महिला को रास्ते की हटाने के विषय में सर्च कर जानकारी ली।

कैसे की महिला की हत्या?
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि 7 फरवरी को ही वह मृतक महिला उर्मिला देवी को पहले दवा दिलाने के बहाने मंझनपुर लेकर आए। जहां दवा दिलाने के बाद वापस ले जाते समय रेलवे ट्रैक के पास रस्सी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने महिला के मुंह में टेप लगाकर शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से घटना में इस्तेमाल हुआ टेप, मृतका का मोबाइल, दवाई, दवा का लिफाफा आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ लिखा-पढ़ी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!