अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-विधानसभा में बजट सत्र के दौरान हंगामा

On: February 10, 2026 3:00 PM
Follow Us:
up news
---Advertisement---

UP News-उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही सियासी माहौल गर्म हो गया. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. इस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. राज्यपाल के अभिभाषण के समय सपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. सदन में ‘गो बैक’ जैसे नारे लगाए गए, जिससे कार्यवाही में रुकावट हुई. इस हंगामे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ना सिर्फ सदन की मर्यादा तोड़ी, बल्कि एक महिला राज्यपाल का भी अपमान किया है. उन्होंने कहा कि ये व्यवहार लोकतंत्र के खिलाफ है और इसकी निंदा की जानी चाहिए.

राजभर ने समाजवादी पार्टी के विधायकों को घेरा
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन विरोध का तरीका भी लोकतांत्रिक होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी जानबूझकर सदन में अव्यवस्था फैलाना चाहती है ताकि जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाया जा सके. राजभर ने कहा कि सरकार विकास और बजट पर चर्चा करना चाहती है, लेकिन विपक्ष हंगामा करके काम रोक रहा है. राजभर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सपा के आरोपों को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि ये प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों के मुताबिक चल रही है और इसमें किसी तरह की धांधली नहीं हो रही है. समाजवादी पार्टी बेवजह इस मुद्दे को तूल दे रही है.

मर्यादा में रहें SP विधायक- सतीश
वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी समाजवादी पार्टी विधायकों को मर्यादा में रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए. अगर किसी को आपत्ति है तो विरोध के और भी संवैधानिक तरीके मौजूद हैं. बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन किया. उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!