*सपा वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में पशु क्रूरता अधिनियम में हुआ मुकदमा दर्ज*
#सहसवान पुराने टॉकीज भवन में प्रतिबंधित तार एवं विद्युत करंट लगने से एक बंदर की हुई थी मौत#
“पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पूर्व विधायक पर कोतवाली सहसवान में लिखाया मुकदमा”


सहसवान(बदायूं) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक बिल्सी हाजी बिट्टन अली खान के पूर्व सिनेमा हॉल कार्यालय निकट ईसापुर नवादा में भवन बाउंड्री के ऊपर शासन द्वारा प्रतिबंधित कटीले तार लगाकर उसमें विद्युत प्रभाव कर दी थी कटीले प्रतिबंधित तार के संपर्क में आते ही विद्युत करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई बंदर की मौत की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन नगर अध्यक्ष गौरव मौर्य ने पशु प्रेमी विकेंद्र कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ थाना कोतवाली सहसवान पहुंच कर उपरोक्त कार्यालय के भवन स्वामी हाजी बिट्टन अली खान के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के अंतर्गत मामले की नाम दर्ज रिपोर्ट लिखी है तथा पुलिस ने प्रतिबंधित एवं विद्युत करंट की चपेट में आकर मृतक बंदर का राजकीय पशु चिकित्सालय में चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली खान के सहसवान कार्यालय की बाउंड्री पर शासन द्वारा प्रतिबंधित कटीले तार एवं उसमें विद्युत करंट छोड़कर इसकी चपेट में आए एक बंदर की दर्दनाक मृत्यु से पशु प्रेमियों में सपा नेता के विरुद्ध आक्रोश की भावना पनप रही है वहीं उन्होंने इस घटना को एक अमानवीय कृत्य बताया है।

