अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

High Blood Sugar : शुगर के मरीजों के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी होती हैं?

On: February 5, 2026 10:30 AM
Follow Us:
High Blood Sugar
---Advertisement---

High Blood Sugar: हाई ब्लड शुगर को मेडिकल भाषा में हाइपरग्लाइसीमिया कहते हैं और इसे आम भाषा में मधुमेह (Diabetes) या शुगर की बीमारी कहा जाता है. हम जो कुछ खाते हैं उसे हमारा शरीर ग्लूकोज में बदल देता है और इस ग्लूकोज को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम इंसुलिन नाम का हार्मोन करता है. लेकिन, अगर शरीर पर्याप्त इंसुलिन ही ना बना पाए या उसका सही तरह से इस्तेमाल ना कर पाए तो ग्लूकोज कोशिकाओं में जाने के बजाय खून में जमा होने लगता है और व्यक्ति को हाई ब्लड शुगर की बीमारी हो जाती है. ऐसे में ब्लड शुगर लेवल्स को नियंत्रित करना बेहद जरूरी होता है. न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि कौन सी सब्जियां (Vegetables) खाने पर ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि ये सब्जियां खून से ब्लड शुगर को सोख कर निकाल देती हैं ऐसे में आप भी इन सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

ब्लड शुगर कम करने के लिए कौन सी सब्जियां खाएं

मोरिंगा – मोरिंगा को सूप या दाल में डाला जा सकता है. इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं करता है.

करेला – करेला प्लांट इंसुलिन की तरह काम करता है. यह शरीर में इंसुलिन के एक्शन को पूरी तरह मिमिक करता है.

भिंडी – इस हरी सब्जी में जेल जैसा फाइबर होता है जो ग्लूकोज के एब्जॉर्प्शन को धीमा करता है.

मेथी – न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि मेथी को आलू के साथ नहीं बल्कि इसे पनीर के साथ बनाकर खाएं.

नींबू – खाने में नींबू निचोड़कर खाएं. सलाद, दाल या चावल में नींबू निचोड़कर खाएं. इसमें पॉलीफेनोल्स होते हैं जो ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं करते हैं.

ब्लड शुगर बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं

ब्लड शुगर बढ़ने के शुरुआती लक्षणों (Diabetes Symptoms) की बात करें तो व्यक्ति को बार-बार प्यास लगने लगती है और गला सूखने लगता है.

अधिक पेशाब आने की समस्या होती है क्योंकि शरीर शुगर को बाहर निकालने के लिए किडनी पर दबाव डालता है.
हर समय थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है और शरीर को सही तरह से एनर्जी नहीं मिलती है.
धुंधला दिखाई देने लगता है क्योंकि ब्लड शुगर बढ़ने का असर आंखों के लेंस पर भी पड़ता है.
जख्म भरने में समय लगने लगता है. ऐसा शरीर की हीलिंग पावर कम होने पर होता है.

ब्लड शुगर क्यों बढ़ जाती है

ब्लड शुगर बढ़ने के कई कारण होते हैं. बहुत ज्यादा मीठा खाने के अलावा, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे सफेद चावल और मैदा या बाहर का जंक फूड खाने से भी शुगर बढ़ सकती है. शारीरिक सक्रियता की कमी, व्यायाम ना करना, बहुत ज्यादा तनाव लेना या फिर घर में अगर किसी को डायबिटीज हुई हो तो व्यक्ति को डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!