अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PCOS Disease: महिलाओं के बीच तेजी से फैल रही ये बीमारी, जानें

On: January 31, 2026 11:22 AM
Follow Us:
Gas Problem After Dinner
---Advertisement---

PCOS Disease: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल नहीं रख पाते है, जिस कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के सामना करना पड़ता है. कई बार शरीर में ऐसी बीमारियां पनपने लगती हैं, जिनके लक्षण आम से लगते हैं और उन्हें अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं. लक्षणों को इग्नोर करना और डॉक्टर से सही सलाह न लेने के कारण कई लोगों को भविष्य में बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. इसी कड़ी में PCOS बीमारी भी ऐसे ही बीमारी है, जो महिलाओं के बीच तेजी से फैल रही है और इसके लक्षण भी बहुत आम होते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

क्या है PCOS बीमारी?
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हर 10 में 2 महिला को पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) की समस्या है. इसके लक्षण दिखने में एकदम आम स्वास्थ्य समस्या जैसे लगते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि यह समस्या चुपचाप शरीर में बढ़ने लगती है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है.

क्या है इसके लक्षण?

पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) के लक्षणों (PCOS Symptoms) में अचानक वजन बढ़ना, मूड स्विंग, अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods), थकान (Stress in Women) और कमजोरी शामिल हैं. हालांकि, इस बीमारी के लक्षण हर महिलाओं का अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई महिलाओं के पेट के आसपास वजन चर्बी बढ़ने की समस्या हो सकती है, तो किसी को मुंहासे और अनचाहे बालों की समस्या हो सकती है.

अनियमित पीरियड्स भी इसके लक्षणों में शामिल

इसके अलावा अनियमित पीरियड्स और हर वक्त चिड़चिड़ा मन रहना भी इसके लक्षणों में शामिल है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किशोरियों में जब यह समस्या होती है, तो इसे अक्सर लोग प्यूबर्टी (Puberty) से जड़ा समझ लेते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, लोगों की इसकी जानकारी होनी चाहिए कि इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज करने से गर्भाशय कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती हैं.

पीसीओएस के लक्षण दिखे तो क्या करें?

अगर किसी को यह लक्षण दिखाई दें, तो वह तुरंत डॉक्टर को इसकी खबर दें और उनके अंडर ट्रीटमेंट करवाएं. पीसीओएस में शरीर इंसुलिन (Insulin in Body) को सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता, जिससे ब्लड शुगर बढ़ता है और पेट के आसपास फैट जमा होने लगता है. समय रहते इलाज मिलने से इस समस्या को कंट्रोल में किया जा सकता है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!