अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

MP News-कोर्ट पहुंचा पति कहा संबंध नहीं बनाती बीवी में…

On: January 28, 2026 8:01 PM
Follow Us:
ciram news
---Advertisement---

MP News-भोपाल। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक पति की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने अपनी पत्नी के मेडिकल जांच की मांग की थी ताकि यह साबित किया जा सके कि उसने उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था.

बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जनवरी के अपने आदेश में जस्टिस विवेक जैन ने अपील खारिज कर दी. और कहा कि मेडिकल जांच की उस याचिका में कुछ और नहीं बल्कि पत्नी के ‘वर्जिनिटी टेस्ट’ की मांग थी, जिसे अलग शब्दों में कहा गया है.

कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी महिला के ‘हाइमन’ से यह तय नहीं किया जा सकता कि उस महिला ने कभी यौन संबंध बनाए हैं या नहीं.

कोर्ट ने कहा, ‘हालिया न्यायिक रुख महिलाओं के वर्जिनिटी टेस्ट के सख्त खिलाफ है. मेडिकल रूप से भी यह साबित है कि कई मामलों में यौन संबंध के बाद भी हाइमन बरकरार रह सकता है. वहीं किसी अन्य शारीरिक गतिविधि के कारण यौन संबंध के बिना भी हाइमन टूट सकता है. इसलिए, हाइमन होना या नहीं होने से यह तय नहीं हो सकता कि उसने यौन संबंध बनाए हैं या नहीं.’

याचिका में, पति ने क्रूरता के आधार पर पत्नी से तलाक मांगी है. पति ने तर्क दिया है कि उसके साथ यौन संबंध बनाने से पत्नी का इनकार ‘क्रूरता’ के समान है. वहीं, पत्नी ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध का भी आरोप लगाया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ketan Agarwal Murder Case- केतन अग्रवाल मर्डर केस में खौफनाक खुलासे, गूगल से सीखा हत्या का तरीका और किले पर की रिहर्सल

Bank Holidays in July 2026 : जुलाई में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस-किस दिन है अवकाश

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के आधार पर भागीदारी तय करने हेतु राष्ट्रीय सर्वे कराया जाए: सुरजीत सिंह

Ayodhya News : चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, जानें कौन हैं वो सभी आठ लोग?

केतन अग्रवाल मर्डर केस: प्यार भरे चैट्स और हत्या की खौफनाक साजिश! केतन अग्रवाल केस में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव,  राजनाथ सिंह के बेटे नीरज और पूजा पाल को बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply