अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इस्लामनगर में बबाल: हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, हनुमान चालीसा का पाठ शुरू, लोगों को मनाने में जुटा प्रशासन

On: January 16, 2026 4:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

इस्लामनगर में बबाल: हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, हनुमान चालीसा का पाठ शुरू, लोगों को मनाने में जुटा प्रशासन

इस्लामनगर में प्रभात फेरी रोके जाने से नाराज बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर धरना दिया। पुलिस पर रास्ता विवादित बताने व लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए हनुमान चालीसा पाठ किया।

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव ब्योर कासिमाबाद में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह प्रभात फेरी को रोक दिया था। इस सूचना पर दोपहर करीब एक बजे बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठन गांव पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसी के साथ थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए।

संगठन के पदाधिकारी ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि पुलिस ने जान बूझकर रास्ते को विवादित बता दिया था। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि सपा सरकार में साल 2012 में मात्र दो साल रास्ता खराब होने की वजह से इस रूट से प्रभात फेरी नहीं निकाली जा सकी थी।रास्ता ठीक होने के बाद पुराने रास्ते पर ही प्रभात फेरी निकल जा रही थी। अब पुलिस अपने ही जाल में फंसी हुई नजर आ रही है। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह व सीओ संजीव कुमार पर महिलाओं पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दूसरे समुदाय के लोगों के इशारे पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है।

यह है मामला:-बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्योर कासिमाबाद में आज शुक्रवार की भोर माघ माह में निकाली जा रही प्रभात फेरी को पुलिस ने विवादित रास्ता बताते हुए रोक दिया।जबकि यह प्रभात फेरी
पिछले 50 वर्षों से इसी रास्ते से निकलते आ रही है।बात इतनी बढ़ गई कि हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
आरोप है कि लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।कल दूसरे समुदाय के लोगों ने प्रभात फेरी को रोकने का प्रयास किया था और पुलिस से मामले की शिकायत की थी।
दूसरे समुदाय के लोगों की शिकायत के बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे इस्लामनगर थाने की पुलिस गांव ब्योर पहुंची। इस बीच लोग प्रभात फेरी निकालने पर अड़ गए।लोगों के गुस्से को देखकर बिल्सी, उघैती पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पीएसी बटालियन भी बुला ली गई।देखते ही देखते एसडीएम बिसौली राशि कृष्णा,सीओ बिल्सी मौके पर पहुंच गए।करीब आठ बजे पुलिस ने भक्तों पर लाठी चार्ज कर दिया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।पुलिस के लाठीचार्ज से महिलाएं व युवक घायल हो गए।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!