अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उन्नाव में पीपल के पेड के जमीन में निकली श्री खाटूश्याम की मूर्ति, युवक को सपने में स्वयं खाटू श्याम ने दी जानकारी, मूर्ति देखने वालों की लगी भीड

On: January 15, 2026 4:00 PM
Follow Us:
Unnav News
---Advertisement---

Unnav News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव के हसनगंज से एक अनोखा मामला सामने आया है। हसनगंज के तहसील क्षेत्र के बीचपरी गांव में एक पीपल के पेड़ के नीचे कुछ लोगों ने खुदाई की जहां से खाटू श्याम की एक मूर्ति निकली है। अब जैसे ही यह खबर लोगों के बीच फैला, खाटू श्याम की मूर्ति देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आपको यह भी बता दें कि वहां एक मूर्ति है, यह एक युवक को उसके सपने से पता चला। आइए आपको बताते हैं कि किस युवक के सपने में आकर खाटू श्याम ने यह सब बताया था।

युवक के सपने में बताई जगह
आपको बता दें कि बिचपुरी गांव निवासी मनोहर लाल का 25 वर्षीय बेटा अमरपाल इटावा में रहकर बी फार्मा की पढ़ाई करता है। उसने बताया कि उसे पिछले कई महीनों से सपने में खाटू श्याम दिख रहे थे और घर के बाहर वाले पीपल के पेड़ के नीचे खुद के दबे होने की बात कहते थे। अमरपाल ने आगे यह बताया कि रोज के सपने से वो परेशान हो गया था और फिर वो बीते 7 जनवरी को इटावा से घर आया और घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बुधवार सुबह ग्रामीणों व परिजनों के साथ पीपल के पेड़ के नीचे खुदाई की और डेढ़ फीट खुदाई करने के बाद खाटू श्याम से प्रतीत मूर्ति निकली।

पेड़ के नीचे स्थापित की गई मूर्ति
अब जमीन के नीचे से मूर्ति मिलने की जानकारी मिलते ही वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए और इसके साथ ही प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई है। बता दें कि वहीं पर युवक व ग्रामीणों ने पीपल के पेड़ के नीचे मूर्ति को स्थापित कर दिया है। वहां लोग दर्शन भी कर रहे हैं और साथ में पैसे भी चढ़ा रहे हैं। वहीं कई लोग इसे अंधविश्वास का मामला बता रहे हैं। इस संबंध में ैक्ड प्रज्ञा पांडे ने बताया की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!