अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gurugram news-कार की छत पर चढ़ किया था डांस, पुलिस ने काबू कर कान पकड़कर मंगवाई माफी

On: January 14, 2026 9:48 PM
Follow Us:
Gurugram news
---Advertisement---

Gurugram news-गुरुग्राम : गुरुग्राम पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर स्टंटबाजी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम के क्षेत्र में सैक्टर-85 रोड़ पर कार में सवार होकर छत पर जानलेवा स्टंट व हुड़दंग करते हुए दिखाई दे रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाड़ी चालक व उसके साथियों द्वारा स्वयं व अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालने की गंभीर लापरवाही को देखते हुए गुरूग्राम पुलिस द्वारा स्टंटबाजो के खिलाफ पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में दिनांक 12.01.2026 को संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

उक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम की टीम ने स्टंटबाजी करने वाले 6 आरोपियों को गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया, जिनकी पहचान 1. शौकीन (उम्र-33 वर्ष), 2. मनीष (उम्र-32 वर्ष), 3. लोकेश (उम्र-24 वर्ष), 4. सुभाष (उम्र-39 वर्ष), 5. विकाश (उम्र-29 वर्ष) पांचों निवासी गांव अलखपुरा, जिला भिवानी (हरियाणा) व 6. सलीम (उम्र-35 वर्ष) निवासी सुलखनी, जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई।

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी शौकीन दौलतबाद में बिल्डिंग मैट्रियल का काम करता है व उपरोक्त अन्य आरोपी भी बिल्डिंग मैटीरियल का काम करते है। उपरोक्त आरोपियों ने बताया कि आरोपी लोकेश का वजीरपुर दिल्ली में बिल्डिंग मैटीरियल का काम है व वहां से उपरोक्त आरोपी पार्टी करके शौकीन की गाड़ी से शौकीन के बिल्डिंग मैटीरियल ऑफिस दौलताबाग जा रहे थे, इसी दौरान इन्होंने एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी करके उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से उपरोक्त वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई कार बरामद की गई है। अभियोग का अनुसंधान जारी है। गुरुग्राम पुलिस सभी से अपील करती है कि सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं स्टंटबाजी न करें। ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!