अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अयोध्या में राम मंदिर के इस परिसर में शख्स पढ़ रहा था नमाज, मचा हड़कंप

On: January 10, 2026 4:53 PM
Follow Us:
अयोध्या
---Advertisement---

अयोध्या। राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, एक विशेष समुदाय के शख्स ने राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश की। रोके जाने पर शख्स ने एक संप्रदाय विशेष के नारे लगाए। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने शख्स को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, शख्स राम मंदिर के गेट क्1 से घुसा था। सूत्रों के अनुसार शख्स ने मंदिर में दर्शन करने के बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि शख्स दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ रहा था। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रहा है। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट ने भी मौन साधा है। इस मामले की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कश्मीर का रहने वाला है आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कश्मीर का रहने वाला है और उसका नाम अहमद शेख है। वह जम्मू-कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। आरोप है कि वह दक्षिणी परकोटे क्षेत्र के सीता रसोई के पास नमाज पढ़ रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू से जांच हो रही है। आरोपी क्यों आया था, उसका क्या इरादा था। अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

वहीं, अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉन-वेज खाने की डिलीवरी पर रोक लगा दी है, क्योंकि ष्शिकायतें मिली थीं कि फूड डिलीवरी कंपनियां अयोध्या शहर के आसपास के इलाके में नॉन-वेज खाना सप्लाई कर रही हैं, जोकि श्पांच कोसी परिक्रमाश् क्षेत्र में आता है।

अयोध्या शहर के होटलों और होमस्टे को भी चेतावनी जारी की गई है, जो कथित तौर पर अपने मेहमानों को नॉन-वेज खाना और शराब परोस रहे थे। अयोध्या के असिस्टेंट फूड कमिश्नर मानिक चंद्र सिंह ने कहा कि हमें शिकायतें मिली थीं कि पहले से लगे बैन के बावजूद, ऑनलाइन ऑर्डर के ज़रिए टूरिस्टों को नॉन-वेज खाना परोसा जा रहा था। इसके बाद, ऑनलाइन नॉन-वेज डिलीवरी पर भी बैन लगा दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!