अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खाटू श्याम मंदिर में नए साल से पहले भारी भीड़, VIDEO देखकर दंग रह जाएंगे आप

On: December 30, 2025 9:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सीकर: राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में नए साल से पहले भारी भीड़ जमा हो गई है। भक्तों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। इसका VIDEO भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा के दर्शन के लिए उत्सुक लोग हर तरफ मौजूद हैं और लाइन में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नया साल शुरू होने में बस 2 दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में श्रद्धालु जाते हुए साल में बाबा के दर्शन कर लेना चाहते हैं। यही वजह है कि श्याम बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन दर्शन के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु इंतजार करने के लिए तैयार हैं।

खाटू श्याम मंदिर में हमेशा लगा रहता है भक्तों का तांता
राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर देश का ऐसा मंदिर है, जहां साल के 365 दिन भक्तों का तांता लगा रहता है। भक्तों का मानना है कि जो भी खाटू श्याम आता है और अपने मन की मुराद बाबा से कहता है, वह कभी खाली हाथ नहीं जाता। बाबा हर मुराद को पूरा करते हैं।

यही वजह है कि बीते कुछ सालों में खाटू श्याम मंदिर की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और उनके भक्तों का जमावड़ा हमेशा यहां लगा रहता है।

बता दें कि खाटू श्याम मंदिर बाबा खाटू श्याम जी को समर्पित है, जिन्हें “हारे का सहारा” और “कलयुग का अवतार” और भगवान श्रीकृष्ण का रूप माना जाता है। श्याम बाबा के करोड़ों भक्त हैं। मंदिर की कथा महाभारत काल से है, जिसमें बर्बरीक (भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र) के पास तीन अजेय बाण थे। वे महाभारत युद्ध में भाग लेने जा रहे थे, लेकिन श्रीकृष्ण ने उनकी परीक्षा ली। बर्बरीक ने वचन दिया कि वे हारने वाली पक्ष की सहायता करेंगे। ऐसे में श्रीकृष्ण ने समझाया कि इससे युद्ध असंतुलित हो जाएगा। ऐसे में बर्बरीक ने अपना शीश दान कर दिया। श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया कि कलयुग में बर्बरीक को उनके नाम “श्याम” से पूजा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!