अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rashifal 2026-केतु नये साल में होगा बलवान, इन राशियों के लिए 8 महीने रहेंगे बड़े भारी

On: December 15, 2025 3:57 PM
Follow Us:
Rashifal 2026
---Advertisement---

Rashifal 2026-नई दिल्ली। नये साल में वैसे तो कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा लेकिन सभी में केतु का गोचर काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल केतु एक ही साल में तीन बार राशि परिवर्तन करने जा रहा है। 29 मार्च को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा तो वहीं 5 दिसंबर को फिर से अपना नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ-साथ अपनी राशि भी बदलेगा। लेकिन केतु का 29 मार्च वाला नक्षत्र गोचर काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इस दिन केतु अपने मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। जिससे वह बलवान हो जाएगा और 5 दिसंबर तक यानी पूरे 8 महीने तक इसी नक्षत्र में रहेगा। ज्योतिष अनुसार ये अवधि तीन राशियों के जीवन में भूचाल लाने का काम कर सकती है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

 

वृषभ राशि
केतु के नक्षत्र गोचर के कारण वृषभ वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप काफी तनाव महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। इस दौरान किसी भी काम में जोखिम लेने से बचना होगा नहीं तो भयंकर नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा अप्रैल से नवंबर 2026 तक पैसों का उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों को भी इस दौरान काफी दिक्कतें आ सकती हैं।

सिंह राशि
केतु के कारण आपको करियर में अचानक समस्याएं आ सकती हैं। बिजनेस में भारी नुकसान हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। केतु के कारण मनचाहे परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पार्टनरशिप के कामों में धोखा मिल सकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहने के संकेत मिल रहे हैं।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अप्रैल से नवंबर 2026 तक का समय काफी मुश्किल हो सकता है। इस दौरान आपको लगभग सभी कार्यों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। इस अवधि में कहीं से बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। सतर्क रहेंगे तो बड़े नुकसान से बच पाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!