भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी और रानी चटर्जी की नई मूवी “बड़की बहू छोटकी बहू” रिलीज हो गई है। फिल्म के आने के साथ ही दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों अभिनेत्रियों की जोड़ी हमेशा से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है।
Dance Video : देवरानी-जेठानी की नोकझोंक ने जीता दिल
इस मूवी को देखने के बाद ऐसा महसूस होता है कि फिल्म में देवरानी–जेठानी की कभी मीठी तो कभी तीखी नोकझोंक को बड़े ही दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है। काजल और रानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है और फिल्म के मजेदार दृश्यों ने उन्हें बांधे रखा है।
Dance Video : खेसारी लाल ने इस एक्ट्रेस के साथ मचाया धमाल, देखें वायरल वीडियो
Dance Video : यूट्यूब पर धमाकेदार रिस्पॉन्स
“बड़की बहू छोटकी बहू” को यूट्यूब पर शेयर हुए कुछ ही समय हुआ है और फिल्म ने धमाल मचाते हुए 43 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। यह आंकड़ा इस बात का सबूत है कि दर्शक इस कहानी और दोनों स्टार्स की परफॉर्मेंस को खूब पसंद कर रहे हैं।
Dance Video : फैंस के कमेंट्स ने बढ़ाया उत्साह
भोजपुरी फिल्मों के शौकीन फैंस तेजी से अपने-अपने कमेंट्स शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “बहुत शानदार ट्रेलर है, इसे देखकर मजा आ गया।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “ये मूवी तो फायर मूवी है।” कई दर्शकों ने काजल राघवानी और रानी चटर्जी को एक साथ देखने की उत्सुकता भी जाहिर की है, जो फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ाता है।

