Haryana में अब आबादी देह क्षेत्रों के ग्रामीणों को ड्रोन सर्वे और प्रॉपर्टी कार्ड के आधार पर जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। सरकार ने इसके लिए अध्यादेश जारी कर दिया है, जिससे स्वामित्व अधिकारों का हस्तांतरण आसान होगा और ग्रामीणों को बैंकों से ऋण मिल सकेगा। इस फैसले से गांवों का विकास होगा और पुराने विवादों का समाधान होगा।
Haryana News : रोहतक में CM भगवंत मान का बयान: हरियाणा की खेल नीति पर सवाल, हार्दिक के परिवार से मिले और सरकारी नौकरी की मांग की
विधि एवं विधायी विभाग की ओर से ‘हरियाणा आबादी देह (स्वामित्व अधिकारों का निहितिकरण, अभिलेखन एवं समाधान) अध्यादेश की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे आबादी देह क्षेत्रों में कब्जाधारकों को ड्रोन सर्वे और प्रॉपर्टी कार्ड के आधार पर स्वामित्व अधिकार प्रदान करने का रास्ता साफ हो जाएगा। यह अध्यादेश राजस्व संपदा के आबादी देह क्षेत्र में स्वामित्व अधिकारों के निहितिकरण, अभिलेखन और समाधान की प्रक्रिया को कानूनी मान्यता प्रदान करेगा।

