अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति में धड़ाधड़ पकड़े जा रहे हैं भ्रष्टाचारी 

On: November 19, 2025 9:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति में धड़ाधड़ पकड़े जा रहे हैं भ्रष्टाचारी 

सहसवान तहसील क्षेत्र के कार्यालय में बीते डेढ़ वर्षो में एंटी करप्शन टीम रिश्वत लेते सात कर्मचारियों को पकड़ कर भेज चुकी है जेल 

नगर पालिका परिषद कार्यालय में मानचित्र पास करने के नाम पर ड्राफ्टमैन मांग रहा था रिश्वत

8 हजार रूपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने ड्राफ्टमैन को कार्यालय में दबोचा

टीम ने ड्राफ्टमैन से रिश्वत की रकम के अलावा भारी धनराशि की बरामद

टीम ने सिविल लाइन थाने में ड्राफ्टमैन के विरुद्ध कराया अपराध पंजीकृत

टीम ने कार्यालय परिसर में बने हुए ड्राफ्टमैन के आवास पर ली तलाशी परिजनों से की पूछताछ

नगर पालिका परिषद कार्यालय में मचा हड़कंप कर्मचारी इधर-उधर भागे

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोल रेस नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान में सहसवान तहसील क्षेत्र में बीते डेढ़ वर्षो में अब तक एक अपराध निरीक्षक शाखा प्रबंधक सहित कर्मचारी रंगे हाथों रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है एंटी करप्शन टीम द्वारा ताबड़तोड़ भ्रष्टाचार में चल रही कार्यवाही के बावजूद भी भ्रष्टाचार के नशे में मदहोश अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने से बाज नहीं आ रहै।

सहसवान नगर के मोहल्ला दहलीज निवासी वार्ड 25 रुस्तमटोला हरनातकिया पालिका सदस्य शिवतेंन अली पुत्र अजहर अली ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल बरेली में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई नगर पालिका परिषद सहसवान में एक लंबे समय से तैनात मान चित्रकार ड्राफ्टमैन अंसार हुसैन जो भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।जिसने भ्रष्टाचार के बल पर खरबो रुपये की संपत्ति जमा कर ली है।जो भ्रष्टाचार को जमकर बढ़ावा दे रहा है मैंने अपने वार्ड में विकास कार्य कराए जाने के लिए मानचित्र पास कराए जाने के लिए एक पत्रावली जिस पर उपरोक्त ड्राफ्टमैन अंसार हुसैन द्वारा₹8000 की रिश्वत मांगी जा रही थी मैंने कई बार अनुरोध किया की वार्ड में अपने विकास कार्य करना चाहता हूं वार्ड में सड़के नाली टूटी पड़ी है जिनको दुरुस्त कराए जाना जरूरी है वार्ड सदस्य के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करा सकूं नगर पालिका परिषद कार्यालय में मानचित्रकार ड्राफ्टमैन अंसार हुसैन किसी भी कीमत पर बगैर पैसे लिए हुए विकास कार्यों के मानचित्र पास नहीं कर रहे थे उन्होंने कहा कि जब तक तुम पैसे नहीं दोगे मानचित्र पास नहीं होंगे मेरा यह दृढ़ निश्चय था कि मैं किसी भी कीमत पर अपने वार्ड के विकास कार्य के लिए एक भी पैसा रिश्वत का नहीं दूंगा अगर तुम मानचित्र पास नहीं करोगे तो तुम्हें में रिश्वत में जेल भिजवा दूंगा।शिकायतकर्ता शिवतेन अली ने मानचित्रकार ड्राफ्ट अंसार हुसैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों वह गिरफ्तार करना चाहता है इसलिए प्रार्थना पत्र दे रहा है पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी अनुसार हुसैन मानचित्रकार ड्राफ्टमैन को रंगे हाथों पकड़ने के लिए टीम के सदस्य गण जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने गोपनीय पत्र सौंपकर दो साक्षी टीम को उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। जिस पर दो साक्षी टीम के साथ टीम भ्रष्टाचारी अंसार हुसैन को पकड़ने के लिए सहसवान नगर पालिका परिषद कार्यालय के लिए रवाना हो गई इससे पूर्व टीम ने शिकायतकर्ता शिवतेन अली को फोन करके मुजरिया सहसवान मार्ग के बुला लिया तथा टीम की गोपनीय जानकारी एवं इंडिकेशन तथा भ्रष्टाचारी अंसार हुसैन को भ्रष्टाचार की मांगी जारी रकम ₹8000 उपलब्ध कराकर उन्हें कार्यालय पहुंचने के लिए निर्देशित किया टीम के निर्देशन मिलते ही शिकायतकर्ता शिवतेन अली नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपने कार्यालय में बैंठे हुए मानचित्रकार ड्राफ्टमेंन अनुसार हुसैन पुत्र स्वर्गीय दिलशाद हुसैन को कार्यालय में 1:20 पर पहुंच कर उनके द्वारा मांगी जा रही ₹8000 की रिश्वत की रकम उन्हें देखकर शिकायतकर्ता कार्यालय से बाहर आ गया और उसने कार्यालय में इधर-उधर खड़े हुए एंटी करप्शन टीम के कर्मचारियों को इशारा करके बताया की काम हो गया इतना सुनते ही ट्रैप टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह और उनकी टीम ने 1:25 पर अंसार हुसैन से कार्यालय में उनके पास से ₹8000 की रिश्वत की दी गई रकम बरामद कर ली।रकम बरामद करते ही टीम उन्हें पकड़कर थाना सिविल लाइंस लेकर पहुंची इससे पूर्व टीम ने आरोपी अनुसार हुसैन से भ्रष्टाचार में ली गई रकम तथा उनके हाथों को धुलवाने की प्रक्रिया तथा सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली तटस्थता टीम भ्रष्टाचार में पकड़े गए आरोपी अनुसार हुसैन को सिविल लाइंस थाने में सुपुर्द कर एक टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सहसवान थाना कोतवाली पुलिस से महिला आरक्षी को लेकर नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में बने हुए आवास पर छापा मारा जहां उन्होंने आवास में पहुंचकर आवास पर मौजूद महिलाओं से पूछताछ की तथा छानबीन की एंटी करप्शन टीम लगभग 40 मिनट तक उनके आवास में रही अंसार हुसैन के आवास से नगदी या भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला अन्य सामान क्या बरामद हुआ इसके बारे में टीम ने जानकारी देने पर चुप्पी साध ली।ट्रैप टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने थाना सिविल लाइंस में आरोपी अनुसार हुसैन के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कराया है।इससे पूर्व भी सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम दहगवां में पुलिस चौकी प्रभारी, विकास खंड कार्यालय सहसवान में अतिरिक्त मनरेगा प्रभारी थाना कोतवाली सहसवान से अपराध निरीक्षक,थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम नाधा, दानपुर पुलिस चौकी प्रभारी, के अलावा पंजाब नेशनल बैंक सहसवान के प्रबंधक तथा एक उनके सहयोगी भ्रष्टाचार टीम द्धारा पकड़कर जेल भेज चुकी है।
टीम द्धारा अब तक सहसवान तहसील क्षेत्र से सात कर्मचारियों को भ्रष्टाचार की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है।जबकि टीम के पास कई पीड़ितों के प्रार्थना पत्र मौजूद हैं जो सहसवान तहसील क्षेत्र के कार्यालय में बैठे हुए कर्मचारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने से बाज नहीं आ रहे हैं टीम उनकी गिरफ्तारी करने के भी प्रयास कर रही है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!