छंटनी के बाद, Microsoft फिर से भर्ती करने की तैयारी में है। सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि नई भर्तियां ‘एआई लीवरेज’ के साथ होंगी, जिससे हर पद अधिक प्रभावी होगा। कंपनी का लक्ष्य है कि कम लोगों से एआई की मदद से ज्यादा काम कराया जाए। माइक्रोसॉफ्ट चाहता है कि कर्मचारी एआई टूल्स का उपयोग करके उत्पादकता बढ़ाएं। कंपनी अब एआई आधारित स्मार्ट हायरिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
Mercedes-Benz CLA: The Future of Premium Entry-Level Motoring
Microsoft ने की थी 15000 कर्मियों की छंटनी
Microsoft के 2025 वित्त वर्ष के अंत तक कुल 2,28,000 कर्मचारी हैं, जो पिछले साल से लगभग समान है। कंपनी ने 2024 में करीब 15,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। 2022 में AI बूम से पहले कंपनी ने 22% तक हायरिंग बढ़ाई थी, लेकिन बाद में AI इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड निवेश पर फोकस करने के लिए भर्ती धीमी कर दी। अब कंपनी का लक्ष्य है- कम लोगों से ज्यादा काम कराना, लेकिन AI की मदद से। नडेला ने कहा, “आज माइक्रोसॉफ्ट में किसी भी प्रोजेक्ट या प्लानिंग की शुरुआत AI से होती है। आप रिसर्च करें, सोचें या टीम से साझा करें, सब कुछ AI के साथ शुरू होता है।”

