अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आर्यसमाज ने निडरता के साथ भारतीयता के सार को बनाए रखा : PM Modi

On: October 31, 2025 8:46 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली 31 अक्टूबर : PM Modi ने कहा है कि आर्य समाज ने निडर होकर भारतीयता के सार को बनाए रखते हुए भारत विरोधी विचारधारओं, विदेशी सिद्धांतों को थोपने की कोशिशों, बांटने वाली सोच, या सांस्कृतिक ताने-बाने को खराब करने की कोशिशों का हमेशा मुकाबला किया है।

‘हमें इतिहास बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए’, राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को याद कर बोले PM Modi

PM Modi ने महर्षि दयानंद सरस्वती को दूरदर्शी और महान व्यक्तित्व करार देते हुए कहा कि आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ का अवसर किसी विशेष समुदाय या पंथ के लिए नहीं बल्कि यह पूरे देश की वैदिक पहचान से जुड़ा एक उत्सव है। श्री मोदी ने शुक्रवार को यहां रोहिणी में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि वह जब भी इस तरह के कार्यक्रम में आते हैं तो एक अलग ऊर्जा और एक अनोखी प्रेरणा से भर जाते हैं।

PM Modi  ने कहा, ” आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ केवल किसी विशेष समुदाय या संप्रदाय का अवसर नहीं है बल्कि यह पूरे देश की वैदिक पहचान से गहराई से जुड़ा एक उत्सव है।” उन्होंने कहा कि यह भारतीय दार्शनिक परंपरा से जुड़ा है, जिसमें गंगा के प्रवाह की तरह आत्म-शुद्धि की शक्ति है। यह मौका आर्य समाज की सामाजिक सुधार की महान विरासत से जुड़ा है जिसे आर्य समाज ने लगातार आगे बढ़ाया है।

PM Modi इस आंदोलन ने कई स्वतंत्रता सेनानियों को वैचारिक ताकत दी

PM Modi  कहा कि इस आंदोलन ने कई स्वतंत्रता सेनानियों को वैचारिक ताकत दी। उन्होंने लाला लाजपत राय और शहीद रामप्रसाद बिस्मिल जैसे कई क्रांतिकारियों के उदाहरण दिए जिन्होंने आर्य समाज से प्रेरणा ली और खुद को पूरी तरह से स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने दुख जताया कि राजनीतिक कारणों से स्वतंत्रता आंदोलन में आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका को वह पहचान नहीं मिली जो उसे मिलनी चाहिए थी।

आर्य समाज को देशभक्त संस्था करार देते हुए PM Modi  कहा ,” आर्य समाज ने निडर होकर भारतीयता के सार को बनाए रखा है और बढ़ावा दिया है।” उन्होंने कहा कि चाहे वह भारत विरोधी विचारधाराएं हों, विदेशी सिद्धांतों को थोपने की कोशिशें हों, बांटने वाली सोच हो, या सांस्कृतिक ताने-बाने को खराब करने की कोशिशें हों, आर्य समाज ने हमेशा उनका मुकाबला किया है। प्रधानमंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि जब आर्य समाज अपना 150वां साल मना रहा है, तो समाज और देश दोनों ही दयानंद सरस्वती जी के महान आदर्शों को इतने भव्य और सार्थक तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।”

स्वामी श्रद्धानंद जैसे आर्य समाज के कई विद्वानों को श्रद्धांजलि देते हुए PM Modi ने कहा कि ऐसी महान आत्माओं की ऊर्जा और आशीर्वाद इस ऐतिहासिक क्षण में मौजूद हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने यह समझ लिया था कि भारत की प्रगति के लिए सिर्फ़ औपनिवेशिक शासन की बेड़ियों को तोड़ना ही काफ़ी नहीं है, बल्कि भारत को उन बेड़ियों को भी तोड़ना होगा जिन्होंने समाज को जकड़ रखा है।

PM Modi  कहा कि स्वामी दयानंद ने जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत को खारिज कर दिया था। उन्होंने निरक्षरता के खिलाफ एक अभियान शुरू किया और उन लोगों को चुनौती दी जो वेदों और शास्त्रों की व्याख्याओं को तोड़-मरोड़कर पेश करते थे। उन्होंने विदेशी विचारों का सामना किया और शास्त्रार्थ की पारंपरिक प्रथा के माध्यम से सच्चाई को कायम रखा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!