होटल पर खाना खाने गए युवक को होटल पर सब्जी मांगना पड़ा भारी..
होटल स्वामी ने सब्जी मांगने पर की मारपीट गाली गलौज तथा उंगली चबाकर की क्षतिग्रस्त
पीड़ित ने होटल संचालक के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।जनपद के थाना कस्बा वजीरगंज निवासी विनोद पुत्र जयकिशोर ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मंगला कोल्ड स्टोरेज पर मजदूरी करता है जहां वह दोपहर का खाना खाने के लिए अपने साथी पप्पन उर्फ रजनीश के साथ रिंकू पुत्र जगतपाल निवासी मालिन गोटिया वजीरगंज के होटल पर पहुंचा जहां पर हम दोनों लोग होटल पर खाना खाने लगे दाल खत्म होने पर पप्पन उर्फ रजनीश ने होटल स्वामी से दाल देने को कहा जिस पर होटल स्वामी रिंकू गाली गलौज करने लगा।


