नई दिल्ली। Defense Minister Rajnath Singh ने गुरुवार को कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना की ताकत देखी। समंदर में नौसेना की धमक का ही नतीजा था कि पाकिस्तानी जहाजों की हिम्मत नहीं हुई कि वे बंदरगाहों या नजदीकी तटों से आगे बढ़ सकें। शीर्ष नौसेना कमांडरों की बैठक में राजनाथ ने कहा कि आपरेशन सिंदूर भारत की क्षमताओं का प्रतीक है और दुनिया के लिए संदेश है कि भारत हर चुनौती का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है।
Defense Minister Rajnath 2 दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय नौसेना के युद्धक समूह पोत, पनडुब्बियां और विमानन संपत्तियां उत्तरी अरब सागर में तैनात कर दी गई थीं। आपरेशन ¨सदूर के दौरान नौसेना बल कराची सहित समुद्र और जमीन पर चुनिंद लक्ष्यों पर हमला करने के लिए पूरी तत्परता के साथ आगे तैनात रहे।
ऑपरेशन सिंदूर में दिखी नौसेना की ताकत: Defense Minister Rajnath Singh
राजनाथ ने हिंद महासागर क्षेत्र (आइओआर) में नौसेना की मौजूदगी को मित्र राष्ट्रों के लिए सुविधा और क्षेत्र को अस्थिर करनेवाली ताकतों के लिए असुविधा का विषय बताया। राजनाथ ने कहा कि आइओआर वर्तमान वैश्विक राजनीति का केंद्र बन गया है। अब यह क्षेत्र शांत नहीं रह गया है, बल्कि इधर प्रतिस्पर्धा और सहयोग बढ़ गया है। राजनाथ ने कहा कि नौसेना के पास बहु-आयामी क्षमताएं हैं, जिसकी वजह से इसने क्षेत्र में नेतृत्व भूमिका निभाई है।
Defense Minister Rajnath Singh ने कहा कि पिछले छह महीने के दौरान हमारे युद्धपोत, पनडुब्बियां और नौसैनिक लड़ाकू विमान अप्रत्याशित स्तर पर तैनात किए गऐ। इसके अलावा, हमारी नौसेना ने इस क्षेत्र से गुजरनेवाले 335 व्यापारिक जहाजों को भी सुरक्षा प्रदान की है। इसके चलते 5.6 अरब डालर का लगभग 12 लाख मीट्रिक टन माल का आवागमन हो सका। ये इस बात का सुबूत है कि भारत वैश्विक नौवहन अर्थव्यवस्था का भरोसेमंद और क्षमतावान पार्टनर है।

