CM Saini : चंडीगढ़ में, आत्महत्या करने वाले आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार के समर्थन में एचसीएस अधिकारी खुलकर सामने आए हैं। हरियाणा सिविल सेवा संघ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा और समर्थन देने का भी आग्रह किया है।
‘फरीदाबाद में सूरजकुंड दीवाली मेले की तैयारी तेज, 300 स्टॉल की बुकिंग; CM Saini 2 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन
CM Saini : सुसाइड नोट के मुताबिक वाई पूरन कुमार को लगातार जाति आधारित उत्पीड़न, अपमान, एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उठाई गई
संघ के प्रधान एचसीएस शंभू, उप प्रधान अनुभव मेहता और मानव मलिक, महासचिव राकेश संधू, संयुक्त सचिव जितेंद्र जोशी, ज्योति मित्तल और मयंक वर्मा द्वारा सीएम को प्रेषित पत्र में कहा गया कि सुसाइड नोट के मुताबिक वाई पूरन कुमार को लगातार जाति आधारित उत्पीड़न, अपमान, एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उठाई गई शिकायतों के प्रति निरंतर उपेक्षा, आपराधिक षड्यंत्र, सत्ता और पद का घोर दुरुपयोग और कई स्तरों पर प्रशासनिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।

