केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने रोहतक में 325 करोड़ रुपये की लागत से बने साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट अत्याधुनिक मशीनों से लैस है और इससे लगभग 1000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। साबर डेयरी प्लांट दही छाछ और योगर्ट के लिए देश का सबसे बड़ा उत्पादन केंद्र है जिसकी क्षमता 150 मीट्रिक टन दही और 3 लाख लीटर छाछ प्रतिदिन है।
Amit Shah की अपील, हर परिवार साल में 5000 रुपये के खरीदे खादी उत्पाद
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रोहतक में आयोजित साबर डेयरी प्लांट के उद्घाटन समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।
Amit Shah : सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के लिए वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय का किया था गठन किया था
समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हरियाणा के लिए बहुत ही गौरव का दिन है। सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के लिए वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय का किया था गठन किया था। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में सहकारिता आंदोलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में ही राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 भी लागू की गई।

