CM Yogi ने आई लव मोहम्मद विवाद पर उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी है। कानपुर उन्नाव समेत कई जिलों में प्रदर्शनों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। योगी ने अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जातीय संघर्ष रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा और अफवाहों पर लगाम लगाने पर भी जोर दिया।
जनता दर्शन में CM Yogi ने सुनी फरियादें, नन्हीं मायरा को एडमिशन कराने का दिया भरोसा
योगी ने शुक्रवार रात कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कहा, उग्र प्रदर्शन और भड़काऊ नारेबाजी प्रदेश का माहौल खराब करने की सुनियोजित साजिश है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी मामलों में तत्काल एफआइआर दर्ज की जाए। आयोजकों व मास्टरमाइंड की पहचान कर उनकी संपत्ति तक की जांच हो।
CM Yogi : जुलूस व प्रदर्शनों से अराजकता फैलाने वाले उपद्रवियों को सरकार कुचल देगी
जुलूस व प्रदर्शनों से अराजकता फैलाने वाले उपद्रवियों को सरकार कुचल देगी। इन जुलूसों में शामिल एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। जातीय संघर्ष भड़काने की कोशिशों पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए।

