अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather News : बारिश से मिली थोड़ी राहत, 24 को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

On: September 21, 2025 3:15 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बीते कुछ दिनों की लगातार बारिश के बाद यह राहत राज्यवासियों के लिए कुछ सुकून लेकर आ सकती है।

Uttarakhand Weather News : 24 सितंबर से फिर बिगड़ सकता है मौसम

 

23 सितंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन 24 सितंबर को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच मानसून की विदाई की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather News : 18 सितंबर को देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल बंद रहेंगे, लाखों लोगों पर आपदा का असर

 

Uttarakhand Weather News : मानसून बना आफत, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

 

इस बार के मानसून ने उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की है, जिससे प्रदेशभर में भारी नुकसान हुआ है। लगातार बारिश और आपदाओं ने लोगों को त्रस्त कर दिया है। कई इलाकों में लोग बारिश रुकने की दुआ कर रहे हैं। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

Uttarakhand Weather News : आपदाओं से बेघर हुए लोग, राहत कार्य जारी

 

पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और अन्य आपदाओं के कारण कई लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, जिससे पूरे प्रदेश में शोक और चिंता का माहौल है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। जिन लोगों के घर तबाह हो चुके हैं, उन्हें अब राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!